LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Sand Mining: बिहार में आधी रात को हो रहा बालू का अवैध खनन, 7 ट्रैक्टर और जेसीबी सहित 4 गिरफ्तार, माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

Sand Mining: बिहार सरकार ने अगले 4 महीने के लिए बालू ब्रिकी के लिए रोक लगा दी है। इसके बावजूद बिहार में आधी रात को अवैध बालू खनन किया जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 ट्रैक्टर जेसीबी सहित 4 चालक को गिरफ्तार किया है

अवैध बालू खनन
अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई- फोटो : reporter

Sand Mining: पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ आधी रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, सात बालू लदे ट्रैक्टर और चार चालकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिकरहना नदी के किनारे मोखलिसपुर गांव में की गई। जहां लंबे समय से उजला बालू का अवैध खनन जारी था।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि न्यूज़4नेशन की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बंजरिया थाना पुलिस ने यह छापेमारी की। गिरफ्तार चालकों की पहचान मोखलिसपुर निवासी आबिद हुसैन, तारिक अनवर, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा निवासी नितेश कुमार और पटखौलिया टोला भेला छपरा निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है।

Diarch GO

माफिया फरार 

वहीं, अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर मालिक और माफिया मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों के नंबर प्लेट के आधार पर ट्रैक्टर मालिकों और फरार चालकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, खनन माफियाओं के नेटवर्क को खंगालने और प्रशासनिक मिलीभगत की जांच भी की जा रही है।

ट्रैक्टर जेसीबी सहित चलाक गिरफ्तार 

बंजरिया पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध खनन में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां अवैध खनन जोरों पर था। प्रशासन की नींद खुली, कार्रवाई का असर दिखने लगा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सतत होगी या फिर एक बार की रस्मी पहल बनकर रह जाएगी?

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट