LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मोतीहारी में जहरीली शराब का कहर, एक की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, भारी मात्रा में स्प्रिट किया बरामद

Bihar News : मोतीहारी में जहरीली शराब का कहर, एक की मौत के ब

MOTIHARI : मोतीहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में जहरीली पेय पीने से एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य के बीमार होने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस घटना ने पुलिस और उत्पाद विभाग की नींद उड़ा दी है। घटना के तुरंत बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध सघन छापेमारी का निर्देश दिया है।

एसपी के निर्देश पर जेल से छूटे तस्करों पर शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने उन शराब तस्करों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन ऐसे तस्करों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।

Diarch GO

उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता: 27 जरकिन स्प्रिट जब्त

एक तरफ जिला पुलिस सक्रिय है, तो दूसरी तरफ उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। उत्पाद असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपरा कोठी के सलेमपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट बरामद की, जिसे जहरीली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

नाले में छिपाकर रखी गई थी खेप, तस्कर गिरफ्तार

तस्करों ने स्प्रिट को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। नगर उत्पाद थाना पुलिस ने घर के पीछे स्थित एक नाले से 26 जरकिन स्प्रिट बरामद की, जबकि कुल 27 जरकिन जब्त किए गए। इस मामले में पुलिस ने राजा कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल में नगर उत्पाद थाना इंस्पेक्टर सेराज आलम, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार और उदय कुमार सहित कई जवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch

पूरे जिले में सघन छापेमारी जारी

जहरीली शराब कांड के बाद से ही मोतीहारी पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमें विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है ताकि रघुनाथपुर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संदिग्ध इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन व तकनीकी सेल के जरिए नजर रखी जा रही है। 

हिमांशु की रिपोर्ट