LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

आज पीएम मोदी का बिहार दौरा,चार अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, 7000 करोड़ की मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री ने दिया ये खास संदेश

आज का दिन बिहार एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है। ....

 Amrit Bharat train, PM Modi

18 जुलाई यानी आज का दिन बिहार एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रहा है। पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 53 वीं बार  इस साल छठी बार बिहार दौरे पर पहुंचेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और 7000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात बिहार को देंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल की धरती पर विकास की एक नई इबारत लिखने जा रहे हैं। दो राज्यों के इस महत्त्वपूर्ण दौरे को लेकर आमजन से लेकर प्रशासनिक महकमे तक में उत्साह का माहौल है। इस दौरान पीएम मोदी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनसे कनेक्टिविटी, डिजिटल इंडिया, आईटी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को पंख लगने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए इसे "विकास यात्रा का ऐतिहासिक दिन" बताया। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को बिहार की तरक्की की दिशा में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा—"बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। सुबह करीब 11:30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन व शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे।"

प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह डिजिटल इंडिया, युवाओं के स्टार्टअप सपनों, और बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।मोतिहारी में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत आईटी सेक्टर, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्टार्टअप हब, और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया गया, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर बिहार की जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं से जीवन स्तर बेहतर होगा और नए अवसरों का सृजन होगा।इस मौके पर पीएम मोदी रेलवे के अमृत भारत मिशन के तहत चार नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो बिहार से लेकर दिल्ली, लखनऊ और गोमतीनगर तक की कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई देगी।

NSIT
Nsmch

पीएम मोदी चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात बिहार को देंगे.

1,राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (03261)

रवाना: राजेंद्र नगर – सुबह 11:45 बजे

गंतव्य: नई दिल्ली – अगली सुबह 4:00 बजे

स्टॉपेज: पटना, दानापुर, आरा (13:15), बक्सर (14:10), दीनदयाल उपाध्याय (15:40), सूबेदारगंज (18:15), गोविंदपुरी (20:50), गाजियाबाद (2:40)

2.भागलपुर-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस (13435/13436) – साप्ताहिक

रवाना: भागलपुर – सुबह 11:45 बजे

गंतव्य: गोमतीनगर – अगली सुबह 8:30 बजे

स्टॉपेज: सुलतानगंज, जमालपुर, किऊल, नवादा, गया, सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, अयोध्या कैंट आदि

3.दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

रवाना: दरभंगा – सुबह 11:45 बजे

गंतव्य: गोमतीनगर – अगली सुबह 4:05 बजे

स्टॉपेज: सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या कैंट आदि

4.बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस

इस ट्रेन का भी 18 जुलाई पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे।रूट व स्टॉपेज की जानकारी शीघ्र ही रेलवे द्वारा जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री के दौरे में बिहार के लिए 7000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं भी उद्घाटन व शिलान्यास की कतार में हैं। इनमें रेलवे, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिससे राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी की जनसभा और कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों, रूटों और सभा स्थल पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

18 जुलाई को मोतिहारी से बदलती दिखेगी बिहार की रफ्तार—जब विकास की गूंज में चार नई ट्रेनों की सीटी गूंजेगी और प्रधानमंत्री के संकल्पों से राज्य को नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार