LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

खुली जीप में सवार होकर मोतिहारी पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम भी साथ, बिहार को इन योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा के साथ खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी शुक्रवार को मोतिहारी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

PM Modi in Bihar
PM Modi in Bihar- फोटो : news4nation

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचने पर वे खुली जीप में सवार पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा भी जीप पर मौजूद रहे. इसके पहले पीएम मोदी के बिहार आने के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में कहा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रु॰ से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।' 

उन्होंने आगे लिखा है कि 'बिहार की धरती पर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत है। आपके द्वारा बिहार को आज एक बड़ी सौगात दी जा रही है। राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन। बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है।' 

प्रमुख परियोजनाएं और घोषणाएं 

पीएम मोदी आज मोतिहारी की धरती से बिहारवासियों को कई सौगात देंगे। रेलवे क्षेत्र को सबसे बड़ा योगदान दिया जाएगा।  PM मोदी 5398 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सुविधा, दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है। इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी और लेटलतीफी में कमी आएगी।

पूर्वी चंपारण को देंगे बड़ी सौगात 

PM आवास योजना के तहत 40 हजार लाभार्थियों को 162 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। 12 हजार लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा। प्रदेश के 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। PM मोदी विशेष रूप से पूर्वी चंपारण जिले के लिए 700 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही PM मोदी देश की चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें से एक मोतिहारी से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

820 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क 

820 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी NH-319 पर आरा बायपास को फोर लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे।  NH-333C पर सरवन से चकाई तक दो लेन की सड़क निर्माण की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे। ये योजनाएं बिहार-झारखंड को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी।

IT सेक्टर में विस्तार

दरभंगा में नया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (STPI) और पटना में मॉडर्न इन्क्यूबेशन सेंटर की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे। इनसे बिहार में IT/ITES/ESDM उद्योगों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा।

मत्स्य पालन में आत्मनिर्भरता की ओर

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत कई जिलों में हैचरी, बायोफ्लॉक यूनिट्स, सजावटी मछली पालन और मछली चारा मिलों की शुरुआत होगी। जिससे ग्रामीण रोजगार और मत्स्य उत्पादन को बल मिलेगा।

पीएम के कार्यक्रम की व्यवस्था

पीएम मोदी की जनसभा में 4 लाख लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए सवा लाख कुर्सियां लगाई गई हैं। 24 विधानसभा क्षेत्रों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।  PM मोदी हेलीपैड से मंच तक 500 मीटर ओपन जीप में लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचेंगे। मंच तक CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और राज्यपाल भी साथ होंगे।


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पूरे इलाके में SPG, NSG, केंद्रीय बल और पुलिस की तैनाती होगी। ड्रोन से निगरानी होगी। रूट मैनेजमेंट सख्त रखा गया है। कार्यक्रम के लिए 10 हजार जवान तैनात किए गए हैं। सभा स्थल पर 500 जवान चेकिंग में लगाए गए हैं। 6 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जिनमें 2 महिलाओं के लिए आरक्षित है।

पार्किंग और यातायात व्यवस्था

कार्यक्रम के लिए 20 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। आम लोगों की गाड़ियां सभा स्थल से 1 किलोमीटर पहले रोक दी जाएंगी। वहीं VIP वाहनों के लिए 500 मीटर दूरी पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह पीएम मोदी का वर्ष 2025 में बिहार का पांचवां दौरा होगा। इससे पहले वे सीवान, भागलपुर, मधुबनी, पटना और शाहाबाद में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। चुनावी साल में इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।