LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : ‘अन्नपूर्णा’ होटल में लोगों की सेहत से खिलवाड़, ‘साईं’ होटल में बिक रहा फफूंदवाला चिकेन, प्रशासन की छापेमारी से खुली पोल, मचा हड़कंप

Bihar News : मोतिहारी में प्रशासन की ओर से कई होटलों में छापेमारी की गयी. इस दौरान कई फ़ूड सैम्पल लिया गया....पढ़िए आगे

Bihar News : ‘अन्नपूर्णा’ होटल में लोगों की सेहत से खिलवाड़,
होटलों में छापेमारी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARTI : मोतिहारी में लगातार मिलावटी मिठाई व खराब खाना की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जिला भर में सभी  एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में  अभियान चलाकर रेस्टोरेंट, स्वीट स्टोर, खाद दुकान और आर्म्स दुकान की जांच कराया गया। जांच में जिला मुख्यालय के चर्चित रेस्टोरेंट में फफूंदी वाला चिकेन, मिठाई व सड़ा हुआ खाद्य सामग्री देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। जानकर हैरानी हुई की मुख्यालय में स्थित रेस्टोरेंट कैसे आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। सदर एसडीओ ने फफूंदी वाला चिकेन व मिठाई मिलने पर एक दर्जन रेस्टोरेंट व स्वीट भंडार को सील किया है। वही अरेराज एसडीओ के निरीक्षण में इफको बाजार में ही यूरिया का कालाबाजारी का खेल पकड़ा गया है। जिला के सभी अनुमंडलों में रेस्टोरेंट, होटल, स्वीट भंडार में छापेमारी से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी द्वारा संयुक रूप से शहर के राजा बाजार स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट, चांदमारी चौक स्थित साई रेस्टोरेंट एवं मीना बाजार स्थित होटल गेलार्ड में छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता देखी गई। राजा बाजार स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट से सड़ा हुआ खाद्य पदार्थ  प्राप्त हुआ। 

इस दौरान खाद्य पदार्थ को सील कर दिया गया और अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा इसके सैंपल को फूड इंस्पेक्टर को जांच करने के लिए भेजने का निर्देश दिया गया। अन्नपूर्णा होटल के स्टोर रुम और किचेन को भी सील कर दिया गया। चांदमारी स्थित साई रेस्टोरेंट से फफूंदी लगा हुआ चिकेन मिला। यहां से भी खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया और उसे जांच करने के लिए भेजने का निर्देश दिया गया। यहां पर भी हाइजीन का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

मीना बाजार स्थित होटल गेलार्ड का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर मिठाई तो फ्रेश मिले। परंतु हाइजीन को लेकर यहां निर्देश दिया गया कि उसका विशेष ख्याल रखा जाए। मीना बाजार गांधी चौक स्थित जमुना होटल का भी निरीक्षण किया गया, यहां थोड़ा अतिक्रमण पाया गया। खाना भी ओपन रखा गया था। जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने अतिक्रमण शीघ्र हटाने एवं खाना को हाइजीन के दृष्टिकोण से ढक कर रखने का निर्देश दिया। शरण कॉम्प्लेक्स स्थित अन्नपूर्णा होटल की जांच के लिए भी टीम गई परंतु होटल संचालक होटल बंद कर फरार हो गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज सभी जगह छापेमारियां की गई है। आने वाले समय में और भी सघन छापेमारी की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट