LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar election: मोतिहारी में मतगणना से पहले हड़कंप, बूथ पर मिली 172 पर्चियां, प्रत्याशियों और प्रशासन में मचा हंगामा

Bihar election: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मतदान शुरू होने से पहले ही बूथ पर बड़ी संख्या में पर्ची मिलने से हड़कंप मच गया।....

Panic before counting of votes in Motihari 172 slips found
मोतिहारी में मतगणना से पहले हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar election: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मतदान शुरू होने से पहले ही बूथ पर बड़ी संख्या में पर्ची मिलने से हड़कंप मच गया। मामला राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, निमुई के बूथ संख्या 218 और 219 का है।

ग्रामीणों ने बूथ के अंदर और बाहर पर्चियां पड़ी देखीं और तुरंत इसकी सूचना प्रत्याशियों को दी। खबर मिलते ही सभी प्रत्याशी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

Diarch GO

सूचना पर थाना पुलिस और सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, सुगौली विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर पर्चियों को बरामद किया।

प्रारंभिक जांच में निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि यह संभवतः मॉक डील की पर्चियां हैं यानी मतदान मशीन की जांच के दौरान निकली टेस्ट वोट स्लिप्स। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मॉक डील की पर्चियां प्रतीत होती हैं, परंतु मामले की जांच की जा रही है। पूर्ण तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

हालांकि, प्रत्याशियों ने पर्चियों की संख्या पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि सामान्यतः मॉक डील में 50 से 60 पर्चियां निकलती हैं, लेकिन यहां 172 पर्चियां कैसे मिलीं, यह गंभीर सवाल है।

एक प्रत्याशी ने कहा कि अगर यह मॉक डील की पर्ची है, तो इतनी बड़ी संख्या में कैसे आईं? यह जांच का विषय है। हम निष्पक्ष मतदान की मांग करते हैं।

वहीं, पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को काबू में रखते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

फिलहाल निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में मामले की जांच जारी है और मतदान केंद्र पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ग्रामीणों और प्रत्याशियों की सजगता से यह मामला सामने आया, जिसने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार