LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतिहारी में 'ऑपरेशन मुस्कान' ने बिखेरी खुशियाँ, वर्ष के अंत में 112 लोगों को मिले उनके खोए हुए मोबाइल

Bihar News : ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोतिहारी और नवादा में सैकड़ों लोगों के खोये और चोरी हुए मोबाइल लौटाए गए. जिसके बाद लोगों के चेहरे पर ख़ुशी लौटी गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में 'ऑपरेशन मुस्कान' ने बिखेरी खुशियाँ
ऑपरेशन मुस्कान से लौटी ख़ुशी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' ने साल के अंत में दर्जनों परिवारों के चेहरे पर चमक ला दी है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए 112 मोबाइल फोन बरामद किए, जिन्हें एसपी ने स्वयं पुलिस कार्यालय में उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरामद किए गए 112 मोबाइलों में समाज के हर वर्ग के लोगों के फोन शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या विद्यार्थियों की है, जिनके 31 मोबाइल वापस मिले हैं। इसके अलावा 17 व्यवसायियों, 08 किसानों और 06 गृहणियों सहित कुल 112 लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस सौंपे गए। अपना कीमती फोन और उसमें सुरक्षित डेटा वापस पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। मोतिहारी पुलिस की यह उपलब्धि केवल इसी अभियान तक सीमित नहीं है। एसपी ने जानकारी दी कि अब तक कुल 18 चरणों में 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाया जा चुका है। इस पूरे अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 1789 चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन सभी मोबाइलों की कुल बाजार दर लगभग 3 करोड़ 38 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है, जिसे पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुँचाया है।

मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस तत्परता की जमकर सराहना की। खासकर विद्यार्थियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन साल खत्म होने से पहले पुलिस ने उन्हें यह बड़ा तोहफा दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मौके पर तकनीकी शाखा (Technical Cell) और संबंधित थाना पुलिस की टीम को उनकी कड़ी मेहनत और सफल रिकवरी के लिए बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सनहा दर्ज कराएं या ई-एफ़आईआर (e-FIR) का सहारा लें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मोतिहारी पुलिस भविष्य में भी इसी तरह आम नागरिकों की संपत्ति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ताकि खोई हुई वस्तुएं उनके मालिकों तक पहुँच सकें।

वहीँ नवादा जिले के नक्सल थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 8 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बरामद किए गए और पुलिस ने सभी को उनके मालिकों को सौंप दिया है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोनों को खोजने का काम किया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर लोगों के मोबाइल खो गए थे, जिसके बाद उन्होंने आवेदन दिए थे। जिन लोगों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, उनमें सत्येंद्र कुमार, सुनीता देवी, संदीप कुमार, दिलीप कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, सुमित कुमारी और रानी कुमारी शामिल हैं। मोबाइल मिलने के बाद सभी मालिकों को थाना बुलाया गया, जहां उन्होंने अपने कागजात प्रस्तुत किए और एक-एक करके अपने फोन वापस प्राप्त किए।

NSIT
Nsmch

बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 35,000 से 50,000 रुपये के बीच है। नवादा जिले में एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में ऑपरेशन मुस्कान का कार्य बेहतर ढंग से चल रहा है। इससे पहले भी कई खोए हुए मोबाइल पुलिस द्वारा बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।इस बेहतर कार्य के लिए मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह को बधाई दी है।

मोतिहारी से हिमांशु और नवादा से अमन की रिपोर्ट