LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी और मुखिया पति कमरुद्दीन मियां को किया गिरफ्तार, करोड़ों का हथियार और लग्जरी गाड़ियां किया जब्त

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने कुख्यात अपराधी और मुखिया पति को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराध
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

Motihari : मोतिहारी में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष अभियान में पुलिस ने कुख्यात अपराधी और मुखिया पति कमरुद्दीन मियां को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में स्थित उनके आलीशान मकान पर की गई।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने कमरुद्दीन मियां के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। अत्याधुनिक हथियारों में  कई ऑटोमेटिक पिस्तौल और राइफल बरामद किया गया है। वहीँ एक थार समेत कुल 7 लग्जरी गाड़ियां, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹2 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद किया है। वहीँ पुलिस को भारी मात्रा में कारतूस और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन मियां का आलीशान मकान भी जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम में सदर डीएसपी 1 और 2, साइबर डीएसपी और कई थानों की पुलिस शामिल थी। 

एसपी ने कहा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ा कदम है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। यह गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि कमरुद्दीन मियां पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट