LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Election 2025 : भाजपा की प्रचार गाड़ी में राजद का चुनावी गाना नहीं बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने किया हमला, ड्राईवर के साथ की जमकर मारपीट

Bihar Election 2025 : भाजपा की प्रचार गाड़ी पर राजद समर्थकों ने हमला कर दिया. वहीँ ड्राईवर के साथ जमकर मारपीट की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : भाजपा की प्रचार गाड़ी में राजद का चुनाव
भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला - फोटो : HIMASNHU

MOTIHARI : मोतिहारी में चुनाव नजदीक आते ही चुनावी माहौल काफी दिलचस्प होता जा रहा है। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर विधानसभा में बीजेपी के प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया और बैनर पोस्टर को फाड़ दिया । वही युवक जबरन राजद  के चुनावी गाने को बजाने का दबाव देने लगे । इसके बाद ड्राइवर ने जब उनकी बात नहीं मानी तो ड्राइवर के साथ मारपीट कर रुपया भी छीनने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत नेताओं ने चुनाव आयोग से की है। 

दरअसल मोतिहारी के कल्याणपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह का प्रचार गाड़ी बखरी पंचायत  इलाके में घूम रहा था। इसी बीच राजद कार्यकर्ता साउंड कम करने को लेकर ड्राइवर से उलझ गए। ड्राइवर के अनुसार युवकों ने मारपीट कर गाड़ी का बैनर फाड़ दिया। वही ड्राइवर के जेब से 8 हज़ार रुपया भी छीन लेने व गांव मे भाजपा की प्रचार गाड़ी नही आने की धमकी देने का आरोप ड्राइवर द्वारा लगाया गया है। 

वही भाजपा के प्रचार गाड़ी में राजद के गाना बजाने की भी धमकी देने का आरोप ड्राइवर ने युवकों पर लगाया है। ड्राइवर राजेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ युवक जाकर बैनर पोस्टर फाड़ने लगे और मोहल्ले में चुनावी रथ को नहीं घूमने का दबाव देने लगे। साथ ही राजद के गाना को बजाने के लिए दबाव बनाने लगे । लेकिन हम जब नहीं माने तो मेरे साथ भी धक्का मुक्की कर पैकेट से रुपया छीन लिया गया। 

हालांकि की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की असली मामला क्या है। चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप का बाजार गर्म रहता है। लेकिन मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट