LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar politics: नीतीश का चुनावी रोडमैप, सीएम अगले पांच वर्ष में देंगे एक करोड़ नौकरी और रोजगार

Bihar politics: मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले मंच संभालते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी चुनावी रणनीति की स्पष्ट झलक दे दी।

one crore jobs in the next five years
अगले पांच वर्ष में देंगे एक करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा- फोटो : social Media

Bihar politics:  मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले मंच संभालते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी चुनावी रणनीति की स्पष्ट झलक दे दी। उन्होंने एक करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा कर बिहार के युवाओं को सीधा संदेश दिया कि अगली सरकार के लिए एजेंडा तैयार है—"रोजगार और राहत"।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मौजूदा कार्यकाल में अब तक 10 लाख सरकारी नौकरियों और 29 लाख युवाओं को अन्य स्वरूप में रोजगार दिया गया है। आने वाले पांच वर्षों में यह आंकड़ा एक करोड़ तक ले जाने की बात कहकर नीतीश ने विपक्ष को सियासी चुनौती दे डाली।

Diarch GO

नीतीश कुमार ने 2005 के पूर्ववर्ती शासन पर हमला बोलते हुए कहा कि तब विकास नाम की कोई चीज बिहार में नहीं थी। एनडीए की सरकार ने सड़क, पुल-पुलिया, शौचालय, हर घर बिजली और टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने जैसी योजनाओं से बदलाव की इबारत लिखी है।

सबसे बड़ी घोषणा के तौर पर नीतीश ने मुफ्त बिजली देने की बात कही—एक ऐसा निर्णय जो सीधे आम जनता की जेब से जुड़ा है। वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने का ऐलान भी किया गया, जिससे 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लाभ मिलने का दावा है।

NSIT
Nsmch

राजनीति के इस मंच से नीतीश ने केंद्र सरकार की भी सराहना की और बताया कि 50 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। साफ है, 2025 की बिसात बिछ चुकी है—नीतीश ने मोहरे चला दिए हैं।