LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

सीएम नीतीश ने किया केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण, बौद्ध शिक्षाओं से संबंधित फ्रेम होंगे प्रदर्शित

सीएम नीतीश ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का भ्रमण कर पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने एवं विकसित करने के अनेक काम कराए हैं।

Nitish kumar  inspected Kesaria
Nitish kumar inspected Kesaria- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां निर्माण कराए जा रहे ऑडिटोरियम, पर्यटकीय सुविधा आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। केसरिया बौद्ध स्तूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सेंटर के निर्माण से पर्यटकों को सहूलियत होगी और बौद्ध धर्म के विभिन्न आयामों तथा बिहार के गौरवशाली गाथा को वे जान सकेंगे।

ज्ञातव्य है कि निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में 5डी थियेटर बनाया जा रहा है जहां 48 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा होगी। यहां महत्वपूर्ण बौद्ध शिक्षाओं से संबंधित फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आगंतुकों के लिए परिचयात्मक क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा। बिहार पेवेलियन बनाया जाएगा जहां बिहार के ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे। राज्य की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शानेवाले शैक्षणिक डिस्प्ले का निर्माण किया जाएगा। यहां 90 से अधिक मूर्तियों को विशेष बॉक्सनुमा संरचनाओं में स्थापित किया जाएगा और खुले क्षेत्रों में कलात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही बिहार के विभिन्न ऐतिहासिक बौद्ध स्मारकों की 8 प्रतिकृतियां भी रखी जाएंगी। इन्हें परिसर के चारों कोनों में स्थापित किया जाएगा।

केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का भ्रमण

सीएम नीतीश ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का भ्रमण कर वहां के पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने केसरिया बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने एवं विकसित करने के लिए अनेक काम कराए हैं। इस परिसर को सुरक्षित रखें, इसका रख-रखाव एवं विकास के लिए कार्य करें। साथ ही पर्यटकीय सुविधाओं का भी ख्याल रखें।


चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी

उन्होंने ग्राम ताजपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के विभिन्न भागों की साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा और दवा की उपलब्धता, निःशुल्क टीकाकरण आदि के बारे में वहां के चिकित्सक से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ख्याल रखें। सेंटर से जुड़नेवाली सड़क का और चौड़ीकरण करें ताकि यहां पहुंचने में सहूलियत हो।

NSIT
Nsmch


  स्टॉलों का निरीक्षण 

उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर के मैदान में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद ग्रामवासियों का हालचाल पूछा। जीविका दीदी, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका, ममता कार्यकर्ता, विकास मित्र, तालिमी मरकज और टोला सेवकों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अच्छे से काम करते रहें, आपकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सभी ने मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत की और सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़ाई करें। सरकार आपको ठीक से पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए ख्याल रख रही है। मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के परिसर में बने पुस्तकालय का उद्घाटन कर निरीक्षण किया।

बच्चों ने दिखाया क्रीड़ा कौशल 

मुख्यमंत्री ने राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया (बालक) के परिसर का जायजा लिया। वहां छात्रों द्वारा आयोजित संगीतमय प्रार्थना, तलवारबाजी, विज्ञान प्रदर्शनी और खेल करतब को देखा। साथ ही मूक-बधिर बच्चियों द्वारा आयोजित नृत्य प्रस्तुति को भी देखा और खुशी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया और स्कूल प्रशासन से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के खेलकूद की भी व्यवस्था / साधन उपलब्ध रखें। छात्रों की सभी प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखें।