LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : मोतीहारी में कुख्यात राहुल मुखिया के घर 8 घंटे तक NIA की टीम ने की छापेमारी, घर का कोना-कोना छान मारा, जानिए क्या मिला......

Bihar News : मोतिहारी में कुख्यात राहुल मुखिया के घर NIA की टीम ने आठ घंटे तक छापेमारी की है. वहीँ राहुल मुखिया की पत्नी ने आरोप लगाया की साजिश की जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतीहारी में कुख्यात राहुल मुखिया के घर 8 घंटे
NIA की छापेमारी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतीहारी में कुख्यात राहुल मुखिया के घर अहले सुबह एनआईए के छापेमारी से हड़कंप मच गया। एनसीए की टीम ने लगभग 8 घंटे तक गहन छापेमारी किया। परिजनों के अनुसार एनआईए की टीम राहुल मुखिया का मोबाइल साथ लेकर गयी। हालाँकि छापेमारी में कुछ नही मिला। एनआईए की टीम द्वारा घर से लेकर दलान व दरवाजे पर रखे एक एक समान की गहनता से जांच किया गया। उधर छापेमारी को लेकर एनआईए की टीम के साथ पुलिस पदाधिकारी कोई भी बयान देने से परहेज करते रहे।

दरअसल मोतीहारी के कुख्यात अपराधी राहुल मुखिया के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के खजुरिया गांव में अहले सुबह लगभग 4.50 बजे एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एनआईए की टीम ने घर का गेट खुलते ही राहुल मुखिया सहित परिजनों को अपने कब्जे में लेकर एक एक घर की सघन जांच शुरू कर दिया गया। एनआईए की टीम द्वारा अहले सुबह से दोपहर 1.10 बजे तक लगातार छापेमारी किया गया। घर के एक एक रूम के अलावा दरवाजे पर रखी समान ,वाहन व दलान की भी एक एक समान की जांच किया गया। जांच के उपरांत राहुल मुखिया सहित मुखिया पत्नी, उनके भाई सहित सदस्यों से भी कई बिन्दुओ पर पूछताछ किया गया। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम की ओर से हथियार व अर्जित संपति  के बारे में गहनता से जांच व पूछताछ किया गया। वही छापेमारी में शामिल बैंक कर्मियों द्वारा भी कई डिटेल को खंगाला गया।

एनआईए की छापेमारी की सूचना पर पंचायत में हड़कंप मच गया।  राहुल मुखिया के घर के पास सैकड़ो ग्रामीण कड़ाके के धूप के बावजूद भी दिनभर दरवाजे के बाहर अड़े रहे। राहुल मुखिया के भाई झुना कुमार ने बताया कि छापेमारी में कुछ भी नही मिला है। छापेमारी करने आयी एनआईए टीम के साथ गोबिंदनगंज इंस्पेक्टर राजू कुमार,अरेराज थाना अध्यक्ष विभा कुमार व सर्किल इंस्पेक्टर पीके सामर्थ्य सहित सुरक्षा बल उपस्थित थे। जांच टीम व अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज करते रहे।

बहादुपुर पंचायत के मुखिया ज्योति कुमारी ने बतायी की मेरे पति को जानबूझकर बढ़ती लोकप्रियता से डरकर परेशान किया जा रहा है। गलत गलत केस में फंसाया जा रहा है। लगातार कई एजेंसी से छापेमारी कराकर पूरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। 5 अगस्त को पटना एसटीएफ व 21 अगस्त को एनआईए की छापेमारी करवाई गई है। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट