LATEST NEWS

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Bihar MLC Election
  • बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 23 अक्टूबर को मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवकाश

  • Rakesh Tikait
  • बिहार के किसानों को मिला राकेश टिकैत का साथ, सैटेलाइट सिटी पर सम्राट सरकार को चेतावनी... महापंचायत

  • Patna Police Operation Muskaan
  • Patna Police Mobile Recovery: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 60 लाख के मोबाइल बरामद, SSP ने दी जानकारी

Motihari murder case: मोतीहारी में लव अफेयर के चक्कर में प्रेमी की मौत! मारकर पेड़ से लटकाया शव

Motihari murder case: मोतीहारी के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, प्रेमिका का भाई हिरासत में। पुलिस जांच में जुटी।

Motihari murder case
अफेयर के चक्कर में प्रेमी की मौत- फोटो : NEW4NATION

Motihari murder case: मोतीहारी में पुलिस ने हत्या कर पेड़ से लटकाया शव बरामद किया। पेड़ से लटकता शव देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर करवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रेम प्रषंग में युवक की एक सप्ताह पहले ही हत्या कर शव को चेवर में पेड़ से लटकाया लग रहा है। पुलिस ने प्रेमिका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव की बतायी जा रही है।

गोबिंदगंज इंस्पेक्टर राजू मिश्र ने बताया कि कोहबरवा सरेह से पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान छेधारी मुखिया में पुत्र राजकुमार के रूप में किया गया। युवक 21 सितंबर से ही घर से गायब था। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार मृतक का गांव के ही एक दोस्त की बहन से दो वर्षों से प्रेम प्रषंग चल रहा था,जिसको लेकर प्रेमिका के घर वाले कई बार धमकी दे चुके थे। मृतक युवक पटना में रहकर काम करता था। पटना से 16 सितंबर को घर आया था। उस समय भी प्रेमिका के घर वाले उसे धमकी दिए थे। 21 सितंबर को दोपहर से युवक लापता था। पुलिस ने शव के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वही पुलिस प्रेमिका के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

Diarch GO

मोतीहारी से हिमांशु की रिपोर्ट