LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

'फर्जी मोटापे' की आड़ में शराब तस्करी, महिला के शरीर से 'भड़-भड़' निकलने लगीं बोतलें, पुलिस भी हो गई हैरान

शरीर में शराब बांधकर बन गई 'फर्जी मोटी', लेकिन महिला पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाई। देखिए कैसे शरीर से निकलने लगीं शराब की बोतलें।

'फर्जी मोटापे' की आड़ में शराब तस्करी, महिला के शरीर से 'भड़

Motihari - बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार नए-नए हथकंडे अपनाने वाले तस्करों पर नकेल कस रही है। ताजा मामला मोतिहारी के हरैया थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला ने शराब तस्करी के लिए ऐसा 'अनोखा' तरीका अपनाया कि पहली नजर में पुलिस भी धोखा खा गई, लेकिन महिला की शारीरिक बनावट और संदिग्ध 'मोटापे' ने उसकी पोल खोल दी।

संदेह के घेरे में आया 'मोटापा' 

हरैया थाना पुलिस कस्टम चौक के पास स्टेशन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर नेपाल की ओर से आ रही एक महिला पर पड़ी। महिला का शरीर असामान्य रूप से फूला हुआ (मोटा) दिख रहा था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। महिला पुलिस अधिकारियों ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह घबराने लगी। शक गहराने पर जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली, तो हकीकत देखकर सब दंग रह गए।

शरीर में चिपकाई थीं 25 बोतलें 

जांच के दौरान महिला के कपड़ों के भीतर से नेपाली शराब की बोतलें निकलने लगीं। तस्कर महिला ने अपने शरीर के चारों ओर बेहद शातिर तरीके से 25 पीस नेपाली कस्तूरी शराब की बोतलों को बांध रखा था, ताकि बाहर से देखने पर वह केवल मोटी दिखाई दे। पुलिस के अनुसार, जैसे ही तलाशी शुरू हुई, उसके शरीर से एक के बाद एक 'भड़-भड़' कर शराब की बोतलें बरामद होने लगीं।

कानूनी कार्रवाई और पुलिस की अपील 

हरैया थाना पुलिस ने बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Report -  Himanshu mishra