LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कल: मोतिहारी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी वाहनों की एंट्री बंद

मोतिहारी के विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे ऊँचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हेतु सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसपी ने रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थलों की सूची जारी कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कल: मोतिहारी

Motihari: पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में 17 जनवरी को होने वाले विश्व के सबसे ऊँचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रूट प्लान जारी किया है और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है ।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चकिया से केसरिया के बीच मुख्य पथ पर 16 जनवरी की शाम से 17 जनवरी की अपराह्न तक सभी मालवाहक और भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है । चकिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को एनएच-27 (पिपराकोठी/मुजफ्फरपुर) की तरफ मोड़ दिया गया है । वहीं, केसरिया की तरफ से आने वाले वाहनों को साहेबगंज, कोटवा और कल्याणपुर की ओर डायवर्ट किया गया है ।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और प्रवेश द्वार


प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों हेतु पांच प्रमुख पार्किंग स्थल और ड्रॉप गेट बनाए हैं:

  • चकिया की ओर से: कार और मोटरसाइकिल को वृंदावन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ड्रॉप गेट पर रोककर निर्धारित पार्किंग में भेजा जाएगा ।
  • केसरिया की ओर से: बसों के लिए केसरिया हाई स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य वाहनों के लिए राजपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है ।
  • प्रवेश द्वार: केसरिया से आने वाले लोग राजपुर के शर्मा मुखिया पेट्रोल पंप से और चकिया से आने वाले लोग शीतलपुर पेट्रोल पंप के पास से प्रवेश करेंगे ।

NSIT
Nsmch

VVIP और प्रशासनिक व्यवस्था

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले विशिष्ट अतिथियों (VVIP) के लिए कैथवलिया मठ के रास्ते प्रवेश की व्यवस्था है और मंदिर के पास ही समर्पित पार्किंग स्थल बनाया गया है । प्रशासनिक वाहनों के लिए मंदिर के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित ईंट भट्ठा चिमनी के पास स्थान चिह्नित किया गया है । पूरे क्षेत्र में निगरानी के लिए फिक्स गेट और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं ।

सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा

अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चकिया द्वारा निर्गत संयुक्त आदेश के अनुसार, मुख्य मार्ग के अलावा छोटे कट और मोड़ों पर भी बैरिकेडिंग और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है । एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के शिवलिंग के दर्शन और पूजन कर सकें ।

रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा