LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Police: वर्दी खूंटी पर टंगी, ड्यूटी गंजी में निभी, बिहार पुलिस के अनुशासन का नया फैशन शो, वायरल वीडियो ने खाकी महकमे में मचाया हड़कंप, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार में पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई ने वर्दी नियमों की खुली धज्जियां उड़ाईं हैं...

Motihari Vest Patrolling Video Goes Viral ASI Suspended
एएसआई निलंबित- फोटो : reporter

Bihar Police: बिहार में पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई का वर्दी नियमों की खुली धज्जियां उड़ाता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मोतिहारी के मलाही थाना के एएसआई अरविंद यादव सरकारी वाहन पर गंजी पहनकर गश्ती करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिस की सरकारी गाड़ी और चालक तो मौजूद है, लेकिन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी वर्दी की जगह सामान्य गंजी में बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य सामने आते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Diarch GO

लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि वर्दी खूंटी पर टंगी है और ड्यूटी गंजी में निभाई जा रही है। इस घटना ने पुलिस अनुशासन और ड्रेस कोड को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई यूजर्स ने इसे सीधे-सीधे विभागीय अनुशासनहीनता का मामला बताया। वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई अरविंद यादव को निलंबित कर दिया। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को धूमिल करती हैं और जनता के बीच गलत संदेश देती हैं। वहीं विभागीय स्तर पर भी इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आगे जांच की बात कही जा रही है। फिलहाल यह मामला न सिर्फ मोतिहारी बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर सोशल मीडिया पर लोग मजाक बना रहे हैं, तो दूसरी ओर पुलिस प्रशासन इसे सख्ती से अनुशासन का मामला बता रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार