LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

बैंक मैनेजर ने की खुदकुशी? किराए के घर में फंदे से लटका मिला शव, दो छोटी बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

पूर्वी चंपारण में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर जितेंद्र कुमार का शव रामगढ़वा में उनके घर से बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  बैंक मैनेजर ने की खुदकुशी? किराए के घर में फंदे से लटका मि

Motihari - पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक शाखा प्रबंधक (मैनेजर) का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

करमवा रघुनाथपुर शाखा में थे कार्यरत

जितेंद्र कुमार सुगौली प्रखंड के करमवा रघुनाथपुर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वे अपनी पत्नी, साली और दो छोटी बेटियों के साथ रामगढ़वा में किराए के मकान में रहते थे। एक बैंक अधिकारी द्वारा इस तरह का आत्मघाती कदम उठाए जाने की खबर ने बैंकिंग जगत और स्थानीय प्रशासन को भी चौंका दिया है। 

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव की आशंका

प्रारंभिक जानकारी और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र कुमार का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव और घरेलू कलह के कारण उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। हालांकि, अभी तक किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और कमरे को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। 

NSIT
Nsmch

सभी पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस

रामगढ़वा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पत्नी, साली और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असल वजह सामने आ सके।