LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मोतिहारी पुलिस महकमे में हड़कंप! एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,अब सीधे व्हाट्सएप पर करें रिश्वत की शिकायत

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए आम जनता के लिए विशेष मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर 9031827100 जारी किया है।अब पुलिसकर्मी या दलाल द्वारा रिश्वत मांगने पर सीधे सबूत के साथ शिकायत करें,शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रहेगा

Motihari Police WhatsApp Number
मोतिहारी एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर- फोटो : Reporter

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए एक बड़ी पहल की है। उन्होंने आम जनता को घर बैठे शिकायत दर्ज कराने के लिए एक विशेष मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से अब कोई भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी या बिचौलिया (दलाल) किसी सरकारी काम के बदले रिश्वत नहीं मांग सकेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो आम नागरिक साक्ष्यों के साथ सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस कदम से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


इस नंबर पर सीधे कॉल या व्हाट्सएप से करें शिकायत

भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के संकल्प को दोहराते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने आम जनता से इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिश्वत लेना और देना दोनों ही गंभीर और दंडनीय अपराध हैं। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की त्वरित शिकायत के लिए उन्होंने विशेष मोबाइल नंबर 9031827100 जारी किया है। जिले के नागरिक इस नंबर पर सीधे कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से ऑडियो, वीडियो या अन्य सबूतों के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय

अक्सर लोग पहचान उजागर होने और कार्रवाई के डर से पुलिस के खिलाफ शिकायत करने से कतराते हैं, लेकिन इस बार व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है। एसपी ने आम लोगों को पूरा भरोसा दिलाया है कि शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जनता के मन से डर को निकालना है ताकि लोग बिना किसी हिचकिचाहट के भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों का पर्दाफाश कर सकें।


पारदर्शी व्यवस्था के लिए जनता से सहयोग की अपील

मोतिहारी एसपी की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का लक्ष्य एक साफ-सुथरी और जनता के प्रति जवाबदेह व्यवस्था बनाना है, जो नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। पुलिस प्रशासन ने सभी जागरूक नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें और कदम से कदम मिलाकर एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

रिपोर्ट - हिमांशु