LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Police: मोतिहारी SP ने DSP के रीडर को किया निलंबित, इनको भी हटाने का आदेश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar Police: मोतिहारी एसपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने डीएसपी के रीडर को निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पढ़िए आगे....

निलंबित
SP की बड़ी कार्रवाई - फोटो : social media

Bihar Police:  बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा सख्त आदेश दिया गया है कि विभाग यदि कोई भी अधिकारी भ्रष्ट है तो उसे तत्काल हटाया जाए। जिसके बाद से ही कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो रही है। किसी की लापरवाही सामने आ रही है तो कोई घूस लेते हुए रंगों हाथ पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में मोतीहारी में डीएसपी का रीडर ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। जिसके बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। 

एसपी ने डीएसपी के रीडर को किया निलंबित 

दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है। ढाका डीएसपी के रीडर सुमन कुमार को वादी से रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएसपी उदय शंकर की अनुशंसा पर की गई।

तीन साल से एक ही स्थान पर रह रहे रीडर व मुंशी हटेंगे

इसके साथ ही एसपी ने लाइन डीएसपी को निर्देश दिया है कि जिले भर में तीन वर्ष से एक ही स्थान पर जमे सभी डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालयों के रीडर व मुंशी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कदम को पुलिस विभाग में साफ-सुथरा माहौल बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

बिहार में अपराध का बढ़ता ग्राफ 

गौरतलब हो कि इन दिनों बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके पुलिसकर्मी के हाथ कई मामलों में खाली रह जा रहे हैं। वहीं अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम देकर राज्य के कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।  

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट