LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

व्हाट्सएप वाला सेक्स रैकेट: मोबाइल में मिली 'लड़कियों की फोटो और रेट लिस्ट', पुलिस की छापेमारी में संचालक सहित चार युवतियां धराईं

पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए संचालित होने वाले एक संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में संचालक और 4 लड़कियां गिरफ्तार की गई हैं, जो ऑनलाइन फोटो भेजकर ग्राहकों से डील करते थे।

 व्हाट्सएप वाला सेक्स रैकेट: मोबाइल में मिली 'लड़कियों की फो

Motihari - : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित और हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छतौनी थाना क्षेत्र में एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने रैकेट के संचालक समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर के पॉश इलाकों और किराए के मकानों का इस्तेमाल कर अपना नेटवर्क फैला चुका था।

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था पूरा 'बिजनेस' 

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप के जरिए संचालित होता था। गिरोह का संचालक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों के संपर्क में रहता था। ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं और पसंद आने पर रेट तय कर सौदा फाइनल किया जाता था। पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा जाता था और भुगतान की शर्तें तय होने के बाद ही युवतियों को बताए गए पते पर भेजा जाता था।

हाजीपुर तक जुड़े थे गिरोह के तार 

जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राहकों की डिमांड पूरी करने के लिए स्थानीय लड़कियों के अलावा हाजीपुर और राज्य के अन्य हिस्सों से भी कॉल गर्ल्स को व्हाट्सएप के माध्यम से बुलाया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामान और दस्तावेज बरामद किए हैं। मोबाइल की शुरुआती जांच में ग्राहकों के साथ हुई बातचीत और सौदेबाजी के कई पुख्ता सबूत मिले हैं।

छापेमारी और आगे की कार्रवाई 

एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। गिरफ्तार संचालक की निशानदेही पर ही अन्य युवतियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और बाहरी जिलों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि शहर में सक्रिय अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी रहेगी।

रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा