LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : मोतिहारी में अंचल कार्यालय बना अवैध उगाही का अड्डा, रिश्वत के लिए स्कैनर दे रहा डाटा इंट्री ऑपरेटर, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : मोतिहारी का एक अंचल कार्यालय अवैध उगाही का अड्डा बन गया है. जहाँ रिश्वत के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर स्कैनर दे रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में अंचल कार्यालय बना अवैध उगाही का अड
रिश्वत का अड्डा - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी का एक अंचल कार्यालय भ्रटाचार का अड्डा बन गया है। जहाँ अतिक्रमण वाद खत्म करने के लिए खुल्लम-खुल्ला रिश्वत का खेल हो रहा है। सीओ साहब के टेबल पर बैठकर डाटा ऑपरेटर रिश्वत के लिए अपना स्कैनर दे रहा है। अंचल कार्यालय के भ्रष्टाचार का यह वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कहते नही थक रहे की देख लीजिए राजस्व मंत्री जी आपके अधिकारी को न तो निगरानी का डर है न ही आपके कार्रवाई का...। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मोतीहारी जिला के सुगौली अंचल का बताया जा रहा है। हालाँकि news4nation इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। 

सोशल मीडिया में वायरल फोटो में सीओ साहब टेबल पर बैठे है। वहीँ सीओ साहब के बगल में बैठा डाटा ऑपरेटर अपना पर्सनल स्कैनर दे रहा है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि सुगौली के श्रीपुर भटवलिया के  एक  व्यक्ति के अतिक्रमण वाद खत्म करने के लिए सीओ के 25 हज़ार डिमांड पर डाटा ऑपरेटर अपना स्कैनर दे रहा है। लेकिन वह व्यक्ति ने होशियारी करते हुए स्कैनर के साथ साथ डाटा ऑपरेटर और सीओ साहब का आधा फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल फोटो खूब ट्रौल हो रहा है। लोग यह कहते नही थक रहे कि अचल कार्यालय भ्रष्टाचार का दुकान बना हुआ है। बिना चढ़वा के दौड़ते रह जाइयेगा कोई काम नही होगा।

वही इस संबंध में सुगौली सीओ  ने बताया कि साजिश के तहत बदनाम करने के लिए  वीडियो वायरल किया गया है। नापी का पैसा लेने के  लिए डाटा ऑपरेटर द्वारा अपना स्कैनर दिया गया था। जिसका फोटो व वीडियो परिवादी द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया है। वही परिवादी द्वारा निगरानी को बुलाने की भी धमकी दिया जा रहा था।रिश्वत लेने का आरोप बेबुनियाद है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट