LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : मोतीहारी पुलिस ने भू माफिया पर कसा शिकंजा, दो दर्जन मामलों में वांछित बाहुबली मुखिया रामएकबाल यादव को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस भू माफिया पर शिकंजा कसा है. इसी कड़ी में पुलिस ने दो दर्जन मामलों में वांछित बाहुबली मुखिया रामएकबाल यादव को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतीहारी पुलिस ने भू माफिया पर कसा शिकंजा, दो
भू माफिया पर शिकंजा- फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अरेराज थाना पुलिस ने मंझरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया और कुख्यात भू-माफिया रामएकबाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के भू-माफियाओं और आपराधिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुखिया रामएकबाल यादव पर जमीन फर्जीवाड़ा और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित लगभग दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से मलाही थाना में उसके खिलाफ 16 कांड पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहा था, लेकिन एसपी के विशेष अभियान के तहत वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Diarch GO

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अरेराज थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने अनुमंडल कार्यालय के पास घेराबंदी की। यहाँ अपर थाना अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार के सहयोग से पुलिस ने अनुमंडल परिसर के बगल में छुप कर बैठे मुखिया को धर दबोचा। पुलिस टीम की इस तत्परता ने वांछित अपराधी को भागने का कोई मौका नहीं दिया।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार मुखिया का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वह बाहुबली छवि के साथ-साथ भू-माफिया के तौर पर भी सक्रिय था। वर्तमान में पुलिस मुखिया की पूरी 'आपराधिक कुंडली' खंगालने में जुटी है ताकि उसके द्वारा किए गए अन्य अवैध कार्यों और जमीन हड़पने के सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके। इस बड़ी गिरफ्तारी को मोतीहारी पुलिस की अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में जमीन संबंधी फर्जीवाड़ा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार मुखिया से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी जारी है। 

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट