LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस की मेगा स्ट्राइक, बोलेरो पर लोड 2 करोड़ का गांजा किया बरामद, फिल्मी स्टाइल में खदेड़कर तस्कर को पकड़ा

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस ने बोलेरो पर लोड 2 करोड़ का गांजा बरामद किया है. वहीँ खदेड़कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस की मेगा स्ट्राइक, बोलेरो पर लोड
दो करोड़ का गांजा बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने करीब 292.872 किलोग्राम (लगभग 3 क्विंटल) गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा

घटना हरपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित चिकनी चौक की है। पुलिस टीम जब वाहन जांच कर रही थी, तभी एक बोलेरो चालक पुलिस को देखकर तेजी से गाड़ी भगाकर भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे खदेड़कर दबोच लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

Diarch GO

नेपाल से जुड़ा है कनेक्शन

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गांजे की यह बड़ी खेप नेपाल से लाई जा रही थी।

एसपी का बयान

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया था। तस्कर के पास से मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसके जरिए पुलिस पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य बड़े चेहरों का पर्दाफाश किया जा सके।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट