LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : नशे और हथियार कारोबार पर मोतीहारी पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', एक साल में 44 करोड़ का माल जब्त, 32 हजार अभियुक्तों की हुई गिरफ़्तारी

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. इस दौरान करीब 44 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद किये गए हैं. वहीँ सैकड़ों हथियार बरामद किये गए हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : नशे और हथियार कारोबार पर मोतीहारी पुलिस की 'सर
पुलिस का रिपोर्ट कार्ड - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : वर्ष 2025 मोतीहारी पुलिस के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा है। साल की विदाई के समय एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया है, जिसमें अपराधियों, शराब माफियाओं और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई का ब्यौरा दिया गया है। पुलिस ने इस साल तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नशे के सौदागरों पर 44 करोड़ की स्ट्राइक

मोतीहारी पुलिस ने इस वर्ष नशे के कारोबार के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। एसपी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पुलिस ने 30.08 करोड़ रुपये मूल्य का चरस, गांजा और अन्य ड्रग्स जब्त किया है। वहीं, शराबबंदी को सख्ती से लागू करते हुए 13.66 करोड़ रुपये मूल्य की देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। कुल मिलाकर 44 करोड़ रुपये से अधिक का नशा नष्ट कर तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ दी गई है।

हथियारों की बरामदगी में बना रिकॉर्ड

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस साल पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ देशी कारबाइन, अत्याधुनिक पिस्टल सहित कुल 261 हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा, विभिन्न छापेमारी में 905 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं, जो अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

31 हजार से अधिक गिरफ्तारियां

पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025 में कुल 31,922 अपराधियों, शराब माफियाओं और तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसमें शराब माफिया, ड्रग्स तस्कर और भू-माफियाओं के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई शामिल है। एसपी ने बताया कि लगातार चलाए गए विशेष अभियानों के कारण ही इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां संभव हो पाई हैं।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा और शांति का 'मोतीहारी मॉडल'

वर्ष 2025 के समापन पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य अपराधियों में खौफ और आम जनता में विश्वास पैदा करना रहा है। अवैध गन फैक्ट्री का उद्भेदन और करोड़ों के ड्रग्स की बरामदगी ने जिले में बड़े अपराधों की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अब 2026 में भी इसी तत्परता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

हिमांशु की रिपोर्ट