LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लौटाए 108 चोरी व खोए मोबाइल, फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

Bihar News : मोतीहारी में ऑपरेशन मुस्कान के तीसरी वर्षगांठ पर 108 लोगो के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. जहाँ तीन वर्ष में 3.85 करोड़ का पुलिस ने खोया चोरी हुआ मोबाइल लौटाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लौटाए
चेहरे पर मुस्कान - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का बेहतरीन उपयोग करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुए और खोए हुए कुल 108 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इन सभी मोबाइल के असली मालिकों को समाहरणालय स्थित कार्यालय में बुलाकर 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत उनके फोन सौंपे। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस मिलते ही कई छात्र-छात्राओं समेत सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग से मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन मोबाइलों को खोजने के लिए तकनीकी शाखा और वैज्ञानिक अनुसंधान (सर्विलांस) की मदद ली गई। इस विशेष मुहिम के तहत कुल 108 मोबाइल ट्रैक किए गए, जिनमें से 30 मोबाइल पुलिस के विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बरामद हुए, जबकि 78 मोबाइलों को भारत सरकार के केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर यानी CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के जरिए सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किया गया।

Diarch GO

मोबाइल पाने वालों में 23 छात्र-छात्राओं समेत समाज के हर वर्ग के लोग शामिल

पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी 108 मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को पूरी पारदर्शिता के साथ सौंप दिए गए हैं। मोबाइल प्राप्त करने वाले भाग्यशाली लोगों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। फोन मिलते ही विशेषकर 23 छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली और मोतिहारी पुलिस को सहृदय 'थैंक्यू' कहा। मोबाइल पाने वाले उपभोक्ताओं में छात्र एवं छात्राएं: 23, व्यवसायी (व्यापारी): 13, मजदूर वर्ग: 09, गृहिणियां: 05, निजी क्षेत्र के कर्मचारी: 05, अधिवक्ता (वकील): 02, वाहन चालक (ड्राइवर): 02, सरकारी कर्मचारी: 02, किसान: 01 और अन्य नागरिक: 46 शामिल हैं। 

'ऑपरेशन मुस्कान' के 20 चरणों में अब तक ₹3.85 करोड़ के मोबाइल बरामद

मोतिहारी पुलिस द्वारा जिले में खोए और चोरी हुए मोबाइलों को ढूंढने के लिए चलाया जा रहा 'ऑपरेशन मुस्कान' आम लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस अभियान के अब तक कुल 20 चरण पूरे हो चुके हैं। इन 20 चरणों को मिलाकर पुलिस ने अब तक कुल 1,965 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ 85 लाख 61 हजार रुपये है। एसपी ने कहा कि पुलिस का यह सकारात्मक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ आम जनता के चेहरों पर मुस्कान बरकरार रखी जा सके।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट