LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मोतिहारी में 'ऑपरेशन बाइक चोर' का दिखा असर, पुलिस ने 90 बाइक को किया बरामद, 91 लोगों की हुई गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी में एक महीने में 'ऑपरेशन बाइक चोर'के तहत 90 बाइक को बरामद किया गया है. वहीँ 91 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में 'ऑपरेशन बाइक चोर' का दिखा असर, पुल
नब्बे बाइक बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले में बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कप्तान (SP) स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाया जा रहा 'ऑपरेशन बाइक चोर' अपराधियों पर कहर बनकर टूटा है। पुलिस ने अप्रैल महीने के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर चोरी की 90 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोहों की कमर तोड़ दी है।

91 आरोपी गिरफ्तार, कई अंतरजिला गिरोहों का पर्दाफाश

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान और वाहन जांच अभियान के जरिए पुलिस ने 91 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान कई ऐसे अंतरजिला गिरोहों का भी खुलासा हुआ है, जो न केवल मोतिहारी बल्कि आसपास के जिलों में भी संगठित तरीके से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Diarch GO

अपराध ग्राफ में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट

पुलिस की इस निरंतर सख्ती का सकारात्मक असर अब आंकड़ों में भी दिखने लगा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 'ऑपरेशन बाइक चोर' के शुरू होने के बाद जिले में बाइक चोरी की वारदातों में 45 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर इसे मोतिहारी पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

असली मालिकों को लौटाई जा रही हैं खुशियां

पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। बरामद की गई बाइकों को उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सौंपने की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है। अपनी चोरी हुई बाइक वापस पाकर वाहन स्वामियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

NSIT
Nsmch

सावधानी की अपील और भविष्य की रणनीति

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति स्वयं भी जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिले में इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

हिमांशु की रिपोर्ट