LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने सीएसपी लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने सीएसपी लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. जिनसे पुलिस हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने सीएसपी लूटकर भाग रहे दो बदमाश
लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी में बहादुर ग्रामीणों व पुलिस की समझदारी से सीएसपी लूट कर भाग रहे अपराधियो को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। पुलिस ने वास्तविक पुलिसिंग का परिचय देते हुए लूट की राशि, हथियार, गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की थोड़ी भी चूक होती तो गिरफ्तार अपराधियों को आक्रोशित ग्रामीणों से बचाना मुश्किल होता। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में चार थाना पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है। DGP विनय कुमार ने ग्रामीणों व पुलिस के कार्यो की सराहना किया गया है। DGP ने कहा की पहली बार गैर डीआईयू आधारित पुलिसिंग और वास्तविक पुलिसिंग कार्रवाई मेरे संज्ञान में आई है। सभी संबंधित लोगों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। 

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शुक्रवार संध्या 6 बजे सीएसपी संचालक सुनिल प्रसाद से रामगढवा से पखनहिया जाने वाली मुशहरी टोला सडक पर कुछ अपराधियों द्वारा लूट की घटना की गई। जिसमें करीब 5 लाख रूपया सी०एस०पी० संचालक से लूट लिया। सूचना पाते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए सभी संभावित जगहो पर अपराधियों के संभावित छिपने व भागने के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कम में माननवीय आसूचना तकनिकी आसूचना तथा ग्रामिणें से अपराधियों के बन्धुबारवा स्थित गन्ना के खेत में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा गन्ना के खेते के लगभग 500 स्कायवर क्षेत्र को वरीय पदा० के नेतृत्व में चार थाना के पुलिस के सहयोग से उक्त गन्ना के खेत को चारो ओर घेरा बंदी किया गया। लगभग 03 घंटे के घेरे बंदी के दौरान लगातार आपराधियों को विन विस्तारिक यंत्र से लगातार आत्मसमर्पण करने हेतु चेतावनी दिया गया। जिसमें अपराधियों द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। 

Diarch GO

आत्मसमर्पण किये अपराधियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम कमशः 01. मुन्ना बाबा उर्फ मुन्ना पाण्डेय उम्र करीब 23 वर्ष पिता स्व० गणेश पाण्डेय साकिन मटिअरिया, वार्ड नं0 09 थाना हरसिद्धि एवं 02. दीपक चौबे उम्र करीब 21 वर्ष पिता जितेन्द्र चौबे साकिन नवादा चौबे टोला, वार्ड नं0 13 थाना गोबिन्दगंज दोनो जिला पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) बताया। इनके साथ इस कांड संलिप्त अपने अन्य दो साथी बलजीत साकिन थाना बंजरिया एवं चौथा लाईनर प्रवीण महतो साकिन साकिन थाना बंजरिया बताया एवं दो अन्य व्यक्त्यिों का घटना में संलिप्ता होने की बात बताया। अपराधियो को दो देशी कट्टा, बन्दुक 02 जिन्दा कारतूस के साथ आत्मसर्मपण कराया गया। उक्त कार्रवाई में लूटी गई पुरी राशि 5,35000 रूपया तथा राईडर मोटरसाईकिल दो राउंड गोली तथा टुटा हुआ एंड्रवायड मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मास्क तथा कैप बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियो ने  पूर्व से भी लूट सहित कई संगीन अपराध में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। वही फरार अपराधियो के गिरफ्तारो ले लिए पुलिस छपेमारी में जुटी है।

छापेमारी टीम में मनीष आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, पु०अ०नि० राजीव कुमार, थानाध्यक्ष, रामगढ़वा थाना ,परि०पु०अ०नि० सुमित कुमार प्रसाद, रामगढ़वा थाना, परि०पु०अ०नि० मनिष कुमार, रामगढ़वा थाना, पु०अ०नि० अजीत कुमार सिंह, रामगढ़वा थाना ,पु०अ०नि० रामेश्वर राम, रामगढ़वा थाना,पु०अ०नि० रेणु कुमारी, रामगढ़वा थाना सहित शामिल थे।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट