LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मोतिहारी में शटरकटवा गिरोह का भंडाफोड़: बंगाल के जीवा ज्वेलर्स से चोरी करोड़ों के आभूषण बरामद,सरगना अरेस्ट

बिहार और बंगाल पुलिस का बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन! पश्चिम बंगाल के वर्धमान में 'जीवा ज्वेलर्स' से ₹2 करोड़ के आभूषण उड़ाने वाले अंतरराज्यीय शटरकटवा गिरोह का सरगना मोतिहारी से गिरफ्तार। नेपाल में जेवरात खपाने की थी तैयारी, एसटीएफ और डीआईयू की पूछताछ जारी।

Shutterkatwa Gang Motihari
पश्चिम बंगाल डकैती कांड का मोतिहारी से जुड़ा तार, सरगना रोमन यादव गिरफ्तार- फोटो : Reporter

बिहार की मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में हुई करोड़ों रुपये की आभूषण चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के सोने और डायमंड के जेवरात को नेपाल में खपाने (बेचने) की फिराक में लगे एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झरोखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी रोमन कुमार यादव उर्फ राजेश यादव के रूप में हुई है, जो अंतरराज्यीय शटरकटवा गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।


बर्द्धमान के जीवा ज्वेलर्स में हुई थी दो करोड़ की चोरी, सीसीटीवी से खुला राज

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के वर्धमान (बर्द्धमान) जिले के मिलपुर स्थित 'जीवा ज्वेलरी शोरूम' से जुड़ा हुआ है। बीते 20 मई 2026 को शातिर अपराधियों ने शोरूम का शटर काटकर लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य के हीरे, डायमंड और सोने के आभूषण उड़ा लिए थे। इस संबंध में वर्धमान थाने में कांड संख्या 582/26 दर्ज की गई थी। वारदात के बाद बंगाल पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मोतिहारी पुलिस के साथ साझा किए। तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को अठमुहान सैनिक रोड से दबोच लिया।


नेपाल में जेवरात बेचने की थी योजना, भारी मात्रा में हीरे-सोने के गहने बरामद

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात मिले। बरामद सामानों में डायमंड जड़ित सोने की अंगूठियां, कान और नाक की बाली, सोने की चेन और एक मोबाइल फोन शामिल है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वह इन चोरी के आभूषणों को सीमा पार नेपाल ले जाकर ब्लैक मार्केट में बेचने की पूरी योजना बना चुका था, लेकिन डील होने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बरामद आभूषणों की विधिवत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर उन्हें जब्त कर लिया है।


ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले जाने की तैयारी, बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी एसटीएफ

इस बड़ी कामयाबी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मोतिहारी की डीआईयू (DIU) टीम मोतिहारी पहुंचकर गिरफ्तार चोर से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वर्धमान पुलिस आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस शटरकटवा गिरोह के तार बेहद गहरे जुड़े हैं। फिलहाल गिरफ्तार सरगना की निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट - हिमांशु