LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सात शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान किया बरामद

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सात शातिर

MOTIHARI : मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित चोरी गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

घेराबंदी और पहली गिरफ्तारी

जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए सदर डीएसपी 1 और सदर डीएसपी 2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपराकोठी के वाटगंज चौक पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के आभूषण और टैब बरामद हुए, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी

गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरकैना गांव में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और टैब बरामद किए गए। यहां से दो और चोरों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने बताया कि चोरी का अन्य सामान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया हिवन में राजू कुमार के घर पर छुपा कर रखा गया है। वहां की गई छापेमारी में पुलिस को टीवी, इनवर्टर और बड़ी संख्या में साड़ियां बरामद हुईं।

कुख्यात अपराधियों का संगठित गिरोह

पकड़े गए अपराधियों की पहचान सनी देओल, ओमप्रकाश, राजेंद्र, संतोष, राकेश, श्रीराम साह और राजन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी अपराधी बेहद शातिर हैं और इन पर पहले से ही विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह संगठित होकर रेकी करता था और फिर बंद घरों या दुकानों को निशाना बनाकर कीमती सामान उड़ा ले जाता था।

NSIT
Nsmch

पुलिस की सक्रियता और आगे की कार्रवाई

सदर डीएसपी के नेतृत्व में पिपराकोठी, बंजरिया और मुफ्फसिल थाना पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई की चहुंओर सराहना हो रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। फिलहाल, पुलिस इन चोरों से अन्य घटनाओं के बारे में भी सुराग जुटा रही है और गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों को खंगालने के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिमांशु की रिपोर्ट