LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस ने साधु के वेश में मादक पदार्थ के 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ का गांजा और चरस किया बरामद

Bihar Crime : बिहार पुलिस ने साधू के वेश में मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा किया है. इसी कड़ी में पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतिहारी पुलिस ने साधु के वेश में मादक पदार्थ
साधू के वेश में तस्करी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय तस्कर गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए साधु का वेश धारण किए हुए था, जिसे पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

नेपाल सीमा पर एसआईटी का जाल, ₹1 करोड़ का चरस बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में एसआईटी और मजिस्ट्रेट की टीम ने पनटोका के पास सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेपाल के रास्ते बिहार होकर उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की बड़ी खेप भेजी जाने वाली है। जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा, जिनके पास से 7.650 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला चरस बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहपुर निवासी आयुष कुमार, बेतिया के रियाज खान और हरैया के चांद मोहम्मद के रूप में हुई है।

साधु के वेश में गांजा तस्करी

तस्करी का एक और चौंकाने वाला मामला जितना थाना क्षेत्र में सामने आया, जहाँ पुलिस और एसएसबी (SSB) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यहाँ नरेश दास नामक एक तस्कर गेरुआ वस्त्र पहनकर साधु के वेश में 8 किलोग्राम गांजा ले जा रहा था। उसे लगा कि धार्मिक लिबास के कारण पुलिस उस पर शक नहीं करेगी, लेकिन सुरक्षा बलों की पैनी नजरों ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह इस वेश में पहले कितनी बार तस्करी कर चुका है।

अंतरराज्यीय गिरोह के खुले राज

गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह गिरोह नेपाल से मादक पदार्थों की खेप लाकर उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब इनके बयानों और निशानदेही के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े बड़े चेहरों को जल्द ही बेनकाब कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और जांच हुई तेज

इस बड़ी बरामदगी के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों में हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाई जा रही है और अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

हिमांशु की रिपोर्ट