LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : मोतिहारी पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी कुख्यात भू माफिया को किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज है कई मामले

Bihar Crime News : मोतिहारी पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी कुख्या

MOTIHARI : मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने फरार 15 हज़ार के इनामी भूमाफिया सुधीर श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। भूमाफिया पर जबरन जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक माह पहले केस दर्ज हुआ था। 

23 जुलाई को एसपी ने 15 हज़ार रूपये इनाम की घोषणा की थी। गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कार्रवाई किया है। एसपी ने भूमाफिया की अवैध रूप से अर्जित संपति की जांच का निर्देश दिया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना पर फरार इनामी भूमाफिया सुधीर श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार भूमाफिया पर 15 हज़ार का इनाम की घोषणा की गई थी। भूमाफिया पर पूर्व से एक दर्जन कांड दर्ज था। गिरफ्तार भूमाफिया की अवैध रूप से अर्जित संपति का जांच का निर्देश दिया गया है।जांच के बाद अवैध संपति को जब्त की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार भूमाफिया सुधीर श्रीवास्तव पिता हरिहर प्रसाद, सा० गोपालपुर थाना नगर जिला पूर्वी चम्पारण का अपराधिक इतिहास है। जिसमें नगर थाना कांड सं0-561/22 धारा-406/420/467/468/471/120 (बी) / 34 भा०द०वि०, नगर थाना कांड सं0-490/21 दिनांक-05.08.21 धारा-147/148/149'/447/448/341 /323/379/384/504/506 भा०द०वि, मुफ्फसिल थाना कांड सं0-443/25 दिनांक-08.07.25 धारा-191(2)/190/126(2)/308(2)/119 (1)/351 (2) बी०एन०एस०, छतौनी थाना कांड सं0-430/25 दिनांक-13.07.25 धारा-316 (2) / 318 (4) / 3 (5) बी०एन०एस०, कोर्ट परिवाद सं0-2055/15 धोखाधडी एवं एन०आई०एक्ट, मोतिहारी कोर्ट में 3 मामले दर्ज हैं। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट