LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

हुजूर देखिए शिक्षा विभाग की हालत, नौनिहालों की थाली पर अफसर गड़ाए हैं गिद्ध नजर! सबकुछ कर जा रहे हजम,कार्रवाई के नाम पर चार महीने से खानापूर्ति

Bihar Education Dept: मोतिहारी में सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना पर एनजीओ और शिक्षा विभाग के अफसरों की कथित मिलीभगत का साया मंडराता नजर आ रहा है।

Motihari MDM Scam Eggs Vegetables Vanish Officials Look Away
नौनिहालों की थाली पर एनजीओ और शिक्षा विभाग के अफसरों की गिद्ध नजर!- फोटो : reporter

Motihari: सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना पर एनजीओ और शिक्षा विभाग के अफसरों की कथित मिलीभगत का साया मंडराता नजर आ रहा है। जिस थाली में नौनिहालों को पौष्टिक आहार मिलना चाहिए, वहां कभी कीड़ा युक्त भोजन मिलने का मामला सामने आ रहा है तो कभी मेनू से अंडा और सब्जी गायब होने की शिकायतें उठ रही हैं। आरोप है कि बच्चों के निवाले पर डाका डालकर एनजीओ से लेकर जिम्मेदार अधिकारी तक मालामाल हो रहे हैं और कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।

मोतीहारी के अरेराज प्रखंड के कई विद्यालयों में एमडीएम की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनेरवा में अप्रैल में कीड़ा युक्त अंडा मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अरेराज एसडीओ सह प्रशिक्षु आईएएस अंजली शर्मा ने मौके पर पहुंचकर एमडीएम की जांच की थी। जांच के दौरान अंडे में कीड़ा मिलने, भोजन व्यवस्था में कथित अनियमितता और विद्यालय में छात्रों की अधिक उपस्थिति दर्ज किए जाने का मामला सामने आया।

Diarch GO

इसके बाद एनजीओ और विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी गई। शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच में अंडे में कीड़ा मिलने की पुष्टि के साथ यह भी सामने आया कि निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सभी विद्यालयों में अंडा नहीं दिया जा रहा था। कुछ विद्यालयों में अंडे की जगह महज एक-एक केला देकर राशि के गबन का आरोप भी सामने आया।

लेकिन सवाल यह है कि इतनी गंभीर गड़बड़ी सामने आने के बावजूद कार्रवाई कितनी हुई? आरोप है कि जांच रिपोर्ट के बाद सिर्फ एक दिन की एमडीएम राशि काटकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। यानी बच्चों की थाली से कथित तौर पर निवाला गायब करने वालों पर शिकंजा कसने के बजाय कार्रवाई की रस्म अदायगी कर दी गई।

NSIT
Nsmch

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि मेनू में निर्धारित मिश्रित दाल और सब्जी की जगह घटिया विकल्प परोसे जाते हैं। बच्चों के हिस्से का अंडा और सब्जी आखिर कहां गायब हो रही है, यह बड़ा सवाल है। यदि जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है तो जिम्मेदार एनजीओ और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है।

नौनिहालों की थाली किसी की कमाई का जरिया नहीं, बल्कि उनके अधिकार और सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में चार महीने बाद भी यदि कार्रवाई फाइलों में अटकी है तो शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना होगा कि विभाग खानापूर्ति से आगे बढ़कर दोषियों पर वास्तविक कार्रवाई करता है या बच्चों के हक पर कथित डाका यूं ही जारी रहता है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार