LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Motihari News: मोतीहारी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अवैध वसूली का आरोप, महिलाओं ने की शिकायत

Motihari News: मोतीहारी जिले के बंजरिया प्रखंड में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं से 10 हजार की राशि दिलाने के नाम पर 2 हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया। ग्रामीण महिलाओं ने मुखिया से शिकायत की।

Motihari News
CM महिला रोजगार में अवैध वसूली का खेल!- फोटो : social media

Motihari News: मोतीहारी जिला के बंजरिया प्रखंड के कई पंचायतों में  मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला सदस्य को 10 हजार रुपये दिये जाने के मामले में प्रखंड के सिसवा पश्चिमी व अजगरी पंचायत में अवैध राशि उगाही करने का मामला समाने आया है. जिसको लेकर सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने  पंचायत के मुखिया से मिलकर शिकायत की. साथ ही एक लिखित आवेदन भी दिया है. सिसवा पश्चिमी पंचायत की ग्रामीण महिला सकीना खातून, कांती देवी, ललिता देवी, सरिता देवी, रीना देवी, देवान्ती देवी, रूबी देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, अनिता देवी सहित अन्य ने बताया कि सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़े हैं. पिछले कई दिनों से जीविका समूह के सीएम के द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत रोजगार के लिए 10 हजार रूपये दिए जाने के लिए दो - दो हजार रूपये का मांग की जा रही है.

राशि नहीं देने पर उक्त दस हजार रूपये नहीं मिलने का बात कहा जा रहा है. मामले में सिसवा पश्चिमी मुखिया माया देवी ने बंजरिया बीडीओ, जीविका डीपीएम मामले को ग्रामीण महिलाओं के आवेदन के साथ एक पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया कि सिसवा पश्चिमी पंचायत के विभिन्न जीविका समूह के सीएम के द्वारा महिलाओं को रोजगार के लिए दस हजार दिलाने के नाम पर एक हजार रूपये से लेकर दो हजार रूपये तक वसूल की जा रही है. जिससे जिविका दीदीयो में आक्रोश है. इससे जिविका दीदियों का दोहन किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. 

सीएम या अन्य कोई सदस्य का रोल नहीं

जीविका डीपीएम गणेश पासवान ने बताया कि उक्त कार्य में सीएम या अन्य कोई सदस्य का कोई रोल नहीं है. जीविका ग्राम संगठन में लाभुक को स्वयं आकर आवेदन जमा करना है. कोई अगर राशि का मांग करता है तो नहीं दें. लाभुक के द्वारा दिये गये आवेदन को जांच कर भुगतान के लिए अग्रतर कार्रवाई किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सिसवा पश्चिमी पंचायत में महिलाओं से अवैध वसूली करने का मामला संज्ञान में आया है. जांच कराकर दोषी पाये जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.

मोतीहारी से हिमांशु की रिपोर्ट