LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

5 दिन बाद पोखर में मिले दो नाबालिग बच्चियों के शव, , हत्या या हादसा? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

5 दिनों से लापता दो नाबालिग बच्चियों के शव पोखर से बरामद हुए। 18 जनवरी को चारा लाने निकली बच्चियों की मौत से इलाके में हड़कंप है, पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

5 दिन बाद पोखर में मिले दो नाबालिग बच्चियों के शव, , हत्या य

Motihari - पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के गोविंदगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ नवादा पंचायत के तीनगछिया गांव की दो नाबालिग बच्चियों के शव 5 दिन बाद गांव के पास एक पोखर से बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

18 जनवरी से ही लापता थीं दोनों सहेलियां

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां बीते 18 जनवरी (मौनी अमावस्या) को घर से पशुओं के लिए चारा लाने के लिए निकली थीं। जब देर शाम तक वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। तलाश के दौरान भेलानारी पावर ग्रिड के पास से दोनों बच्चियों का हसुवा और टोकरी बरामद हुई थी, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई थी। परिजन तब से ही लगातार उनकी तलाश में जुटे थे।

डीएसपी और पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

शव मिलने की सूचना पर अरेराज डीएसपी और गोविंदगंज थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शवों को पोखर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोविंदगंज इंस्पेक्टर राजू मिश्र ने बताया कि 5 दिनों तक लापता रहने के बाद शव मिलने की घटना अत्यंत दुखद है और पुलिस प्राथमिकता के आधार पर इसकी जाँच कर रही है।

डूबने की आशंका, लेकिन कई एंगल पर जाँच जारी

ग्रामीणों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पैर फिसलने के कारण पोखर के गहरे पानी में डूबने का लग रहा है। हालांकि, शव जिस परिस्थिति में मिले हैं और 5 दिनों का जो अंतराल रहा है, उसे देखते हुए पुलिस किसी भी अन्य साजिश के एंगल से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।

NSIT
Nsmch

परिजनों में कोहराम, गांव में शोक की लहर

शव मिलने के बाद से ही दोनों बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Report - himanshu mishra