LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मोतिहारी में सनसनी: इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का मिला शव

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का शव बरामद हुआ है।इस घटना के बाद से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है।

motihari engineering college girls hostel student body found
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का मिला शव- फोटो : Reporter

बिहार पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से इस वक्त कि एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, मोतिहारी के मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो कॉलेज में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर छात्रा को नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


देर तक बंद था हॉस्टल का कमरा, दरवाजा तोड़ने पर बेहोश मिली छात्रा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के कमरे का दरवाजा काफी देर से अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पहले तो दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाने पर छात्रा रिमी कुमारी फंदे से लटकी और बेहोशी की हालत में मिली। कॉलेज प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हत्या या आत्महत्या? जांच के लिए मौके पर पहुँची FSL की टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल की टीम कमरे से हर छोटे-बड़े वैज्ञानिक साक्ष्य (Scientific Evidence) जुटाने में लग गई है। हालांकि, प्रथम दृष्टया (शुरुआती जांच) में पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस ने शुरू की हर एंगल से तफ्तीश, परिवार में मचा कोहराम

मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद से मुजफ्फरपुर स्थित उनके घर और परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस हॉस्टल की अन्य छात्राओं और कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार