LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: चुनाव के दौरान हथियार सत्यापन न कराने पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 55 आर्म्स लाइसेंस निलंबित, जप्ती का आदेश

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन सख़्त मोड में है।

 Bihar Vidhansabha Chunav 2025: चुनाव के दौरान हथियार सत्याप
चुनाव के दौरान हथियार सत्यापन न कराने पर प्रशासन का कड़ा एक्शन- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन सख़्त मोड में है। इसी कड़ी में मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के प्रतिवेदन पर डीएम सौरभ जोरवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और हथियारों की जप्ती का आदेश जारी कर दिया है।

जिला प्रशासन ने कई बार आदेश दिया था कि सभी लाइसेंसी हथियार धारक समय सीमा के भीतर हथियार सत्यापन कराएं, लेकिन चेतावनी के बावजूद 55 लाइसेंसधारियों ने सत्यापन नहीं कराया। इसके बाद एसपी ने इन पर कार्रवाई की अनुशंसा डीएम को भेजी, जिस पर तत्काल आदेश जारी किया गया। कार्रवाई के बाद अनेक लाइसेंसधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान कराने के उद्देश्य से अपराधियों, अवैध हथियार तस्करों, शराब और ड्रग्स माफिया पर लगातार छापेमारी जारी है। अब तक जिले में भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, शराब की खेप और कई तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

NSIT
Nsmch

एसपी ने बताया कि मोतिहारी जिले में 94% लाइसेंसी हथियार जमा करा दिए गए हैं,5% को स्क्रीनिंग कमिटी (DM-SP) ने आवश्यक कारणों के आधार पर छूट दी है, शेष के लाइसेंस निलंबित कर जप्ती की प्रक्रिया जारी है

पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो गई है। प्रशासन का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार