LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Motihari DM Action: मोतीहारी में डीएम का बड़ा एक्शन! इफको बाजार में यूरिया की कालाबजारी का गजब खेल,एसडीओ के करवाई से मचा हड़कंप

Motihari DM Action: मोतीहारी में डीएम सौरभ जोरवाल के निर्देश पर यूरिया कालाबजारी, मिलावटी मिठाई और आर्म्स दुकान की जांच में बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर जुर्माना और सैंपल लैब भेजे गए।

Motihari DM Action
मोतीहारी में DM के एक्शन से हड़कंप- फोटो : news4nation

Motihari DM Action: मोतीहारी में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान है ।वही प्रशासन के लाख सख्ती के बाद भी यूरिया की कालाबजारी रुकने के नाम नही ले रही है।यूरिया के कालाबजारी की लगातार शिकायत पर डीएम के निर्देश अरेराज एसडीओ व डीएसपी ने लौरिया स्थित इफको बाजार में छपेमारी किया गया।छपेमारी में इफको बाजार के सेल्स मैनेजर के खेल देख जांच अधिकारी ढंग रह गए।किसान को एक बोरा यूरिया दिया गया था ।उसके रसीद पर 5 बोरा चढ़ाया गया था।वही किसान को जबरन कैल्शियम व अन्य उत्पाद भी दिया जा रहा था।पॉक्स मशीन में व स्टॉक में भारी अंतर मिला।

इफको बाजार सेल्स मैन हिरासत में

लौरिया अरेराज इफको बाजार में मिली भारी अनियमितता पर त्वरित  इफको बाजार सेल्स मैन को त्वरित हिरासत में ले लिया गया।वही अरेराज एसडीओ  अरुण कुमार द्वारा जांच रिपोर्ट करवाई के लिए डीएम को भेजा गया।एसडीओ की करवाई से यूरिया की कालाबजारी करने वाले में हड़कंप मच गया।वही आधा दर्जन मिठाई दुकान में भी छपेमारी कर दो बाल मजदूर को पकड़कर लेबर इंस्पेक्टर को सुपुर्द किया गया ।वही आधा दर्जन घरेलू गैस सिलिंडर भी जपत किया गया।कई दुकानों से मिठाई का सैम्पल भी जब्त किया गया ।

डीएम सौरभ जोरवाल ने बड़ी करवाई की

मोतीहारी में  लगातार यूरिया की किल्लत  व कालाबजारी की समस्या उठने पर डीएम सौरभ जोरवाल ने बड़ी करवाई करते हुए पूरे जिले में टीम का गठन कर छापेमारी कराया गया.डीएम के निर्देश पर अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ,डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में  यूरिया कालाबजारी,मिलावटी मिठाई व आर्म्स दुकान का औचक जांच किया गया .अरेरज अनुमंडल मुख्यालय स्थित इफको बाजार के जांच में सेल्स मैनेजर द्वारा किसान को एक बोरा यूरिया देकर उसके नाम पर 5 बोरा का कैस मेमो काटकर यूरिया की कालाबजारी किया जा रहा था.वही किसानों को जबरन यूरिया के साथ कैल्शियम व जाइम दिया जा रहा था वही पॉश मशीन व स्टॉक में भी भारी अनियमितता पाई गई.

एक दर्जन मिठाई दुकान का जांच

टीम द्वारा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के आसपास सहित एक दर्जन मिठाई दुकान का जांच किया गया .जिसमें शिव महिमा मिष्ठान भंडार में फफूंदी लगे पेड़ा ,2 घरेलू गैस सिलिंडर व दो बाल मजदूर को भी पकड़ा गया.वही शिव मिष्ठान भंडार में गंदगी व सड़क पर पार्किंग को लेकर दस हज़ार दंड की वसूली किया गया.वही मुकेश मिष्ठान भंडार में गंदगी व मिठाई में फफूंदी को लेकर 5 हज़ार की दंड की वसूली किया गया.

NSIT
Nsmch

सैम्पल लेकर जांच में प्रयोगशाला भेजा गया

जांच किए गए सभी दुकानों से मिठाई का सैम्पल लेकर जांच में प्रयोगशाला भेजा गया है.वही बाल मजदूर को रेक्यु कर करवाई का निर्देश लेबर इंस्पेक्टर को दिया गया.एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि इफको बाजार के सेल्स मैनेजर के बिरुद्ध करवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजा जा रहा है.वही मिठाई दुकानों की जांच में फायर सेफ्टी नही लगाने,फ़ूड सर्टिफिकेट नही रखने सहित मिली अनियमितता को लेकर नोटिस कर करवाई किया जा रहा है.वही सैम्पल जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी करवाई किया जाएगा .

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट