LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मोतिहारी डीएम और एसपी ने 4 घंटे तक जेल में की सघन छापेमारी, 12 कुख्यात अपराधियों को दूसरे जेल ट्रांसफर करने का भजा प्रस्ताव

Bihar News : मोतिहारी डीएम और एसपी ने 4 घंटे तक जेल में की स

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर डीएम सौरव जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा दिन रात लगातार एसएसटी चेक पोस्ट, EVM कमीशनिंग सेंटर, अनुमंडल कार्यालय सहित का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया जा रहा है। वही एसपी द्वारा जिला के सभी थानों में अभियान चलाकर अवैध हथियार, शराब, ड्रग्स व अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। 

एसपी द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही 148 अपराधियो के खिलाफ सीसीए 3 व 10 अपराधियों पर इनाम की घोषणा किया गया है। विधानसभा चुनाव को भयमुक्त कराने को लेकर आज डीएम व एसपी के नेतृत्व में केंद्रीय कारा में चार घंटे सघन जांच किया गया। जेल प्रशासन को अपराधियों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त निर्देश दिया गया। एसपी द्वारा जेल के बैरक के अंदर की दीवाल का भी बारीकी से जांच किया गया। 

वही जेल में बंद एक दर्जन कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर जेल से ट्रांसफर करने का  प्रस्ताव भेजा गया। डीएम एसपी के जेल में 4 घंटे चले छापेमारी से हड़कंप मच गया है। जिनमे मुकेश पाठक, कमरुद्दीन मियां, यशवंत गिरी, गब्बर यादव इत्यादि शामिल हैं।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विधानसभा चुनाव को   भयमुक्त, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन सख्त है। मतदाता बिना भय के निर्भीक होकर मतदान करे। मतदाताओ को डराने धमकाने वाले के बिरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कारा में अहले सुबह 4 बजे छपेमारी किया गया। इस दौरान जेल में कुख्यातों के सेल चेक किए गए। संदिग्ध 12 कुख्यातों के जेल ट्रांसफर का प्रस्ताव भेजा गया। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट