LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

VVPAT Slips : चुनावी लापरवाही पर डीएम का डंडा, पीठासीन सहित चारों मतदान कर्मी निलंबित, बूथ पर मिली VVPAT की सैकड़ों पर्चियों का मामला

VVPAT:चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी-सह-डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है।

Motihari DM Acts on Poll Lapse Presiding Officer Staff Suspe
पीठासीन सहित चारों मतदान कर्मी निलंबित- फोटो : reporter

VVPAT Slips: चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर सवाल उठाने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी-सह-डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है।  मोतीहारी के सुगौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 219 पर मतदान के दूसरे दिन बिखरी हुई 171 से 271 तक की VVPAT पर्चियाँ मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह मामला सतह पर आते ही डीएम सौरभ जोरवाल ने तत्परता दिखाते हुए मतदान कार्य में पूरी तरह लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का चाबुक चलाया है।

Diarch GO

डीएम ने बूथ के पीठासीन पदाधिकारी के साथ-साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय मोतीहारी को निलंबन अवधि के दौरान सभी कर्मियों का नया मुख्यालय घोषित कर दिया गया है। डीईओ को सभी चारों कर्मियों के विरुद्ध प्रपत्र-क में आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई आरंभ करने और पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया है।

निलंबित कर्मियों में प्रभाकर कुमार सिंह, शिक्षक, उ0 म0 वि0 कुशहर (पीठासीन पदाधिकारी), शुभम कुमार बाजपेयी, उ0 म0 वि0 भुसहा संग्रामपुर (प्रथम मतदान पदाधिकारी), मो. एजाज आलम, शिक्षक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुरमिया मधुबन (द्वितीय मतदान पदाधिकारी), मो. परवेज आलम, शिक्षक, मदरसा निजामिया दिलावरपुर, कल्याणपुर (तृतीय मतदान पदाधिकारी) शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

डीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि चुनावी प्रक्रिया में ज़रा-सी ढिलाई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। VVPAT जैसी संवेदनशील व्यवस्था से जुड़े मामले में मिली यह भारी संख्या में पर्चियाँ न केवल प्रशासन की सतर्कता पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं, बल्कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और अनुशासन की अनिवार्यता को भी एक बार फिर रेखांकित करती हैं।मोतीहारी प्रशासन अब इस घटना की तह तक जाने और सभी जिम्मेदारों पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के मूड में है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार