LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News:मोतीहारी में कानून का लोहे का शिकंजा, खूंखार मुजरिमों पर टूटा अदालत का कहर, 18 दोषियों को उम्रकैद से लेकर कड़ी सज़ाएँ

Bihar News: मोतीहारी की अपराधनुमा फ़िज़ाओं में इन दिनों एक नई सरगोशी है कानून की वह लौह मुट्ठी जिसकी पकड़ से अब बड़े से बड़ा मुजरिम भी काँपने लगा है।

Motihari court unleashes justice
मोतीहारी में कानून का लोहे का शिकंजा- फोटो : reporter

Bihar News: मोतीहारी की अपराधनुमा फ़िज़ाओं में इन दिनों एक नई सरगोशी है कानून की वह लौह मुट्ठी जिसकी पकड़ से अब बड़े से बड़ा मुजरिम भी काँपने लगा है। एसपी स्वर्ण प्रभात की अगुवाई में जिले की पुलिस ने जिस तरह बिजली-सी तेजी से कुख्यात कांडों पर स्पीडी ट्रायल चलाया है, वह अपराधियों के दिलों में दहशत और आम जनता में भरोसे की नई रोशनी जगा रहा है।

जिलेभर में NDPS, पॉक्सो, SC/ST एक्ट और हत्या जैसे संगीन मुकदमों को जिस रफ़्तार और मजबूती से अदालत तक पहुँचाया गया, वह अपने आप में मिसाल है। पुलिस ने न केवल ठोस सबूत जुटाए, बल्कि समय पर आरोप पत्र दाखिल कर वह रास्ता भी बंद कर दिया जिससे अपराधी अक्सर बच निकलते थे। नतीजा एक ही साल में 14 बड़े कांडों में 18 गुनहगारों को सज़ा, जिनमें कई को उम्रकैद और भारी जुर्माने ठोके गए हैं।

Diarch GO

कहते हैं, अपराध की दुनिया में सबसे बड़ा हथियार दहशत होता है और मोतीहारी पुलिस ने यह दहशत अपराधियों के खेमे में पहुँचा दी है। कानून का हथौड़ा अभियान के तहत भूमाफियाओं, शराब माफियाओं और ड्रग तस्करों की कमर तोड़ने के लिए एक साल में हज़ार से ज़्यादा घरों पर कुर्की–जप्ती की कार्रवाई की गई। दर्जनों अपराधियों की संपत्ति ज़ब्त करने के प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजे जा चुके हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात का यह सख़्त तेवर ज़िले में कानून की नई इबारत लिख रहा है जहाँ अब अदालत की कुर्सी पर बैठकर न्याय सिर्फ़ आता नहीं, गरजता भी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार