LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar road accident: मोतिहारी सिविल सर्जन की गाड़ी हादसे का शिकार, सिर में गंभीर चोट, हालत गंभीर,सहायक भी जख्मी

Bihar road accident:मोतिहारी सिविल सर्जन की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है...

Motihari Civil Surgeon Injured in Crash Condition Critical
मोतिहारी के सिविल सर्जन घायल- फोटो : reporter

Motihari  के सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे स्वास्थ्य महकमे में अफरातफरी मच गई। यह हादसा मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के पास नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब वे पटना से मीटिंग कर लौट रहे थे। तेज रफ्तार के बीच अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट मोड में ला दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में डॉ. दिलीप कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है और उनके सिर फटने की बात सामने आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें मोतीपुर स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फौरन स्टिच लगाकर प्राथमिक इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गाड़ी में उस वक्त सिविल सर्जन के साथ एक सहायक और ड्राइवर भी मौजूद थे। हादसे में सहायक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को तत्काल उपचार दिया गया और हालात अब नियंत्रण में हैं।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हरकत में आ गए। अस्पताल से लगातार संपर्क बनाकर स्थिति की अपडेट ली जा रही है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि  डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने फरवरी 2026 में ही पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन का पद संभाला था। ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं क्या ये तेज रफ्तार का कहर था या फिर कोई और वजह, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार