LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Motihari Crime: मोतिहारी में युवक की हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Motihari Crime: मोतिहारी में मक्के के खेत से युवक का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

Motihari Crime
युवक का शव बरामद - फोटो : freepik

Motihari Crime: मोतिहारी के छपवा-हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा के धनखरैया कोल्ड स्टोरेज के पास उत्तर दिशा में स्थित मक्के के खेत से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव खेत में फेंक दिया। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर परसौना वार्ड नंबर 13 निवासी स्वर्गीय सुखल साह के पुत्र रमेश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना से नाराज परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने छपवा-हरसिद्धि मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया। परिजनों के अनुसार रमेश साह दो दिन पहले घर से यह कहकर निकले थे कि वह काठमांडू जा रहे हैं। लेकिन न तो वह काठमांडू पहुंचे और न ही घर वापस लौटे। मंगलवार सुबह उनका शव हरसिद्धि थाना क्षेत्र के खेत में मिला।

Diarch GO

छात्रों ने खेत में शव पड़ा देखा

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह स्कूल जाने के दौरान कुछ छात्रों ने खेत में शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि रमेश साह के सिर के पीछे गहरा घाव था और पेट पर धारदार हथियार से वार जैसा निशान दिखाई दे रहा था। परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव खेत में फेंका गया।

मृतक के परिवार में कौन-कौन?

बताया जा रहा है कि मृतक की बहन का घर पानापुर रंजीता पंचायत के भेड़िहारी गांव में है। बहनोई राजेश कुमार ने बताया कि रमेश साह जब भी हरसिद्धि आते थे तो पहले से सूचना दे देते थे। उन्होंने बताया कि रमेश पहले हरसिद्धि बाजार में परचून की दुकान चलाते थे, लेकिन नुकसान होने के बाद दुकान बंद कर दी थी। वह कुछ समय काठमांडू में भी रह चुके थे। सूचना मिलने के बाद बहन और बहनोई घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे, जिनकी उम्र करीब 15 और 12 साल बताई जा रही है, सदमे में हैं। बड़ा भाई भी बेहोश हो गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने मामले में क्या कहा?

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और तकनीकी सेल को जांच में लगाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने सिर के पास मिले खून के नमूने लिए हैं और शरीर पर मौजूद सभी घावों की बारीकी से जांच की है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।