LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नाम 'अन्नपूर्णा' और ग्राहकों को बेच रहे फफूंदी वाली मिठाइयां, मोतिहारी के बड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी करने पहुंची टीम भी हुई हैरान

मोतिहारी में होली के त्योहार से पहले मिलावटी और दूषित मिठाइयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सदर एसडीओ के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में प्रसिद्ध अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के कारखाने में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उसे सील कर द

नाम 'अन्नपूर्णा' और ग्राहकों को बेच रहे फफूंदी वाली मिठाइयां

Motihari - : होली के मद्देनजर आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन का डंडा चला है। प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में शहर के चर्चित 'अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट' के ठिकानों पर सघन छापेमारी की गई। इस दौरान कारखाने के भीतर का नजारा देखकर प्रशासनिक टीम भी दंग रह गई। 

केमिकल से 'ताजा' की जा रही थीं फफूंदी वाली मिठाइयां

Diarch GO


कारखाने की जांच के दौरान पाया गया कि वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहां भारी मात्रा में फफूंदी लगी मिठाइयां और बासी पनीर बरामद किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि खराब हो चुकी मिठाइयों में केमिकल डालकर उन्हें फिर से 'ताजा' बनाकर बेचने की तैयारी चल रही थी। प्रशासन ने इसे आम लोगों के लिए 'मीठा जहर' करार दिया है।

एक कारखाना सील, दूसरे में मिला पुराना मांस

एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के एक कारखाने को पूरी तरह सील कर दिया है। इसी नाम से संचालित दूसरे रेस्टोरेंट में भी छापेमारी की गई, जहां फ्रीज में रखा पुराना चिकन बरामद हुआ। टीम ने संदिग्ध खाद्य सामग्रियों के कई सैंपल जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 

पुरानी गलतियों से नहीं सीखा सबक

प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में पहले भी कई कमियां पाई गई थीं और सुधार के निर्देश दिए गए थे। चूंकि बार-बार चेतावनी के बावजूद गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए इस बार सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि होली तक यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Report  - himanshu mishra