LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मोतिहारी और पटना पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन: पटना में हुई 50 लाख की लूट का मोतिहारी में खुलासा, एक गिरफ्तार

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये के मोटर, पंखा और तार की बड़ी लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पप्पू सर्राफ के घर से लूटा गया भारी मात्रा में सामान बरामद कर लिया गया है।

Patna robbery of Rs 50 lakh uncovered in Motihari one arrest
पटना में हुई 50 लाख की लूट का मोतिहारी में खुलासा- फोटो : news 4 nation

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये के मोटर, पंखा और बिजली के तारों की लूट का मास्टरमाइंड सुगौली के सुगांव का निवासी नितेश ठाकुर निकला है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि नितेश 'रुद्र सेना' नामक संगठन का संचालन करता था, जिसकी आड़ में वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इस साजिश में उसके साथ गांव के तीन अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर हुए हैं, जिन्होंने लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

मोतिहारी एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

लूट की गुत्थी सुलझाने के लिए मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्थानीय पुलिस और पटना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूरी गोपनीयता के साथ सुगौली के 'माई स्थान' क्षेत्र में घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य लूट के सामान की बरामदगी और गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करना था।

भारी मात्रा में सामान बरामद और गिरफ्तारी

पुलिस की छापेमारी के दौरान सुगौली स्थित पप्पू सर्राफ के घर से लूट का भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पप्पू सर्राफ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस गिरोह के अन्य ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। घर से बरामद मोटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की शिनाख्त पटना से लूटे गए माल के रूप में की गई है, जो पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

रसूखदार चेहरों की संलिप्तता से हड़कंप

इस मामले में नितेश ठाकुर और पप्पू सर्राफ जैसे रसूखदार और रसूख रखने वाले चेहरों के नाम सामने आने के बाद पूरे सुगौली थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के तार और भी कई बड़ी घटनाओं से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल, गिरोह के मास्टरमाइंड नितेश ठाकुर और अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - हिमांशु कुमार