LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : ममता पर भारी पड़ी आशिकी ! प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर माँ ने की बेटे की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बिहार में एक माँ पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा की उसने ममता का गला घोंट दिया. जब प्रेमी के साथ माँ पकड़ी गयी तो उसने गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : ममता पर भारी पड़ी आशिकी ! प्रेमी के साथ पकड़े जा
माँ ने ली बेटे की जान - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : जिले में एक माँ को प्यार का  इश्क इतना परवान चढ़ा की बीच मे रोड़ा बन रहे जवान पुत्र की आशिक के साथ मिलकर हत्या कर माँ बेटा के रिश्ते को कलंकित किया है। घटना छतौनी थाना के बरियारपुर वार्ड 44 की बतायी जा रही है। पुलिस व आसपास के लोगो के अनुसार माँ के अवैध संबंध का विरोध कर रहे पुत्र को रास्ते से हटाने के लिए आशिक के साथ माँ ने मिलकर गला दबाकर पुत्र की हत्या कर दिया। शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी पुलिस ने पहुचकर शव को बरामद कर लिया और कार्रवाई में  जुट गई।

पकड़ी गयी माँ

दरअसल बेटे ने अपनी मां को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मृतक की पहचान संतु कुमार के रूप में हुई है। वह छतौनी थाना इलाके के बरियारपुर का रहने वाला था। संतु को अपनी मां के चरित्र पर पहले से शक था। मोहल्ले में तरह-तरह की बातें होती थीं। लेकिन संतु ने जब अपनी आंखों से सच देख लिया, तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। वह घर लौटा तो मां नितेश पासवान के साथ रंगरेलियां मना रही थी। यह नजारा देखकर संतु का खून खौल उठा। उसने नितेश को खींचकर अलग किया और मारपीट शुरू कर दी। 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

मोतिहारी के छतौनी थाना के बरियारपुर में माँ के इश्क का विरोध करना पुत्र को महंगा पड़ गया। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार माँ और पडोसी आशिक के साथ रँगेलिया मनाते देख पुत्र ने जब विरोध किया तो माँ ने इश्क के सामने ममता का कत्ल कर दिया। माँ ने आशिक के साथ मिलकर पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की करवाई में जुटी है। वही पुलिस मृतक युवक के माँ और उसके पड़ोसी आशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। हिरासत में ली गयी माँ ने पुलिस के पूछताछ में जो खुलासा किया। वह सुनकर सभी भौचक रह गए। माँ का पड़ोसी आशिक के साथ अवैध संबंध को लेकर मां-बेटे में बहस बढ़ गई। मृतक संतु बार-बार कह रहा था, “तुम्हें शर्म नहीं आती? मैं तुम्हारा बेटा हूं। ये क्या कर रही हो?” लेकिन मां को अपने अवैध रिश्ते की सच्चाई सामने आने का डर सताने लगा। तभी नितेश ने संतु को चुप कराने की ठानी। पुलिस की जांच के मुताबिक, संतु की मां और नितेश ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। कुछ ही देर में नितेश ने संतु का गला दबाना शुरू कर दिया। बेटे की चीख सुनकर भी मां ने मदद नहीं की। बल्कि उसने दरवाजा बंद कर दिया। ताकि कोई बचाने न आए। कुछ ही मिनटों में संतु की सांसें थम गईं। 

गला दबाकर की गई हत्या

इसके बाद शव को छिपाने की कोशिश की गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने संतु को कई घंटों से गायब देखा तो शक हुआ। पुलिस को सूचना मिली और बरियारपुर वार्ड नंबर 44 से संतु का शव बरामद किया गया।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की मां, उसके प्रेमी नितेश पासवान और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में मां ने कहा, “मैंने गलती की, पर उसने हमें मारने की धमकी दी थी। वहीं, मोहल्ले के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि संतु सीधा-सादा लड़का था, जो हमेशा अपनी मां को इज्जत देता था। छतौनी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध है। मां और नितेश पिछले कई महीनों से नजदीक थे। संतु बार-बार इसका विरोध कर रहा था। जब उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसकी जान ले ली गई। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट