LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

मोतिहारी में मां समेत चार मासूमों की पोखर में डूबकर मौत, पांचों शव बरामद, इलाके में पसरा मातम

Bihar News: एक ही परिवार की मां और उसके चार बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई।

Mother Four Children Drown in Motihari Search On for Fifth

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक ही परिवार की मां और उसके चार बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जबकि प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं खोजबीन में जुट गई।

घटना अरेराज अनुमंडल क्षेत्र की बभनौली पंचायत के वार्ड संख्या-06 की बताई जा रही है। मृतका की पहचान धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। उनके साथ दो बेटों और दो बेटियों की भी पोखर में डूबने से मौत हो गई।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही अरेराज के अंचलाधिकारी और गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पोखर से पांचो शव बाहर निकाल लिए गए, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जबकि कुछ लोगों के मुताबिक महिला बच्चों के साथ पशुओं के लिए चारा काटने गई थी और उसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, अब तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।

फिलहाल पूरे इलाके में गम का माहौल है। एक साथ मां और चार मासूमों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार