LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, एक ही खानदान के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ तेज़ रफ़्तार का कहर तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गया।..

Morning Tragedy 3 Family Members Killed in Crash
एक ही खानदान के तीन लोगों की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहाँ तेज़ रफ़्तार का कहर तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गया। मोतिहारी के घोड़ासहन-ढाका रोड पर महादेवा मसान चौक के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोग बुरी तरह फँस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इत्तिला दी। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक राजेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। मिली जानकारी के अनुसार तीनों पकड़ीदयाल में एक बरात में शामिल होने आए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा पेश आया। खुशियों का सफर मातम में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में ग़म की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद स्कार्पियो का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि पुलिस ने अभी इस बाबत आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की गहन तहकीकात जारी है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गाड़ी के कागजातों का सत्यापन और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया भी तेज़ी से की जा रही है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के ख़तरनाक अंजाम की याद दिला दी है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार