LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : मोतिहारी में बाज़ार से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime : मोतिहारी में बाज़ार से लौट रहे युवक को बदमाशों

Motihari : मोतिहारी में अपराधियों ने बाजार से लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान अमोद कुमार (पिता: रामाध्या प्रसाद यादव) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमोद सूद पर पैसे का कारोबार करते थे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़ा लग रहा है। कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

Diarch GO

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर एसडीपीओ और एसएचओ मौजूद हैं और गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे जल्द से जल्द न्याय और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट