LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली करना पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, एसपी से शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम अवैध वसूली करना एक पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया. एसपी से शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली करना प
अवैध वसूली पड़ा महंगा - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथों पकड़ने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे और सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फेनहारा थाना में कार्यरत कार्यपालक सहायक (डाटा ऑपरेटर) सूरज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार एक व्यक्ति से उसके पासपोर्ट के भौतिक सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 2000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे एसपी स्वर्ण प्रभात से की, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

Diarch GO

एसपी ने इस शिकायत की सत्यता परखने की जिम्मेदारी पकड़ीदयाल डीएसपी को सौंपी थी। डीएसपी ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट में रिश्वत मांगने के आरोपों को सही पाया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि डाटा ऑपरेटर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आम जनता को पासपोर्ट जैसी अनिवार्य सेवाओं के लिए परेशान कर रहा था और अवैध धन की मांग कर रहा था।

डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

इस कार्रवाई के संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आम जनता की सेवा के नाम पर अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो सीधे वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। इस घटना के बाद से जिले के अन्य थानों में भी पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्र जैसे वेरिफिकेशन कार्यों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

हिमांशु की रिपोर्ट