LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : मोतिहारी में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा, रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए तीन जोड़े, संचालक भी गिरफ्तार

Bihar Crime : मोतिहारी में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुला

MOTIHARI : जिले की पुलिस ने देह व्यापार के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक चर्चित रिसॉर्ट में छापेमारी कर पुलिस ने तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के होटल और रिसॉर्ट संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक को भी गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर सिकरहना डीएसपी का बड़ा एक्शन

सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घोड़ासहन बाजार स्थित 'रॉयल लवली फैमिली रिसॉर्ट' में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट पर अचानक धावा बोला, जिससे वहां मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला।

तीन कमरों से तीन जोड़े हिरासत में, नाबालिग भी शामिल

पुलिस की छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट के तीन अलग-अलग कमरों में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान ने पुलिस को भी चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें एक महिला तीन बच्चों की माँ है, जबकि एक पुरुष चार बच्चों का पिता है। इसके अलावा, पकड़े गए जोड़ों में एक युवक और एक नाबालिग बच्ची भी मिली हैं, जिसे लेकर पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

रजिस्टर में नहीं थी कोई एंट्री, संचालक गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने रिसॉर्ट के आगंतुक रजिस्टर (Entry Register) की जांच की, तो एक और बड़ा खुलासा हुआ। रिसॉर्ट में रुके किसी भी व्यक्ति की प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। नियमों की धज्जियां उड़ाने और अनैतिक कार्य को बढ़ावा देने के आरोप में पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक सुबोध पंडित को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

NSIT
Nsmch

होटल और रिसॉर्ट्स पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

डीएसपी उदय शंकर ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने होटल संचालक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस अब अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी नजर रख रही है। 

हिमांशु की रिपोर्ट